Monday , September 7 2026

गुरुग्राम मेट्रो का नक्शा बदलेगा! एक रूट बनेगा, दूसरा होगा कैंसिल, सर्वे करेगा फैसला

गुरुग्राम और दिल्ली के बीच सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है। शहर में मेट्रो का जाल बिछाने को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है,जिससे आने वाले समय में मेट्रो का पूरा नक्शा बदल सकता है। हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HMRTC)ने दो नए मेट्रो रूटों-यशोभूमि से इफ्को चौक और रेजांगला चौक से द्वारका-के लिए एक सर्वे कराने का फैसला किया है। इस सर्वे के बाद ही यह तय होगा कि इन दोनों में से किस एक रूट पर मेट्रो दौड़ेगी।दो रूटों की दौड़ में कौन मारेगा बाजी?फिलहाल,सरकार के सामने दो विकल्प हैं और किसी एक को ही चुना जाना है। इसके लिए अगले महीने एक कंपनी को चुना जाएगा जो यह स्टडी करेगी कि किस रूट पर यात्रियों की संख्या ज्यादा होगी और कौन सा रूट लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होगा।पहला विकल्प: यशोभूमि से इफ्को चौक (नया प्लान)दिल्ली मेट्रो (DMRC)ने द्वारका एक्सप्रेसवे पर बने यशोभूमि (इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर) को सीधे गुरुग्राम के इफ्को चौक से जोड़ने के लिए एक नया प्रस्ताव हरियाणा सरकार को दिया है।रास्ता:यह मेट्रो लाइन भरथल,बिजवासन,कार्टरपुरी और सेक्टर-23जैसे इलाकों से होते हुए दिल्ली-जयपुर हाईवे पर इफ्को चौक स्टेशन तक पहुंचेगी।फायदा:इससे द्वारका एक्सप्रेसवे और आसपास के नए सेक्टरों की सीधी कनेक्टिविटी येलो लाइन से हो जाएगी।अगर इस नए रूट को हरी झंडी मिलती है,तो पहले से प्रस्तावित रेजांगला चौक वाले मेट्रो प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया जाएगा।दूसरा विकल्प: रेजांगला चौक से द्वारका (पुराना प्लान)यह प्रोजेक्ट तीन साल पुराना है और इसकी पूरी रिपोर्ट (DPR)भी तैयार है।लागत:इस पर करीब ₹1892करोड़ का खर्च आने का अनुमान था।स्टेशन:इसमें कुल7स्टेशन बनने थे,जिनमें से4गुरुग्राम (पालम विहार,चौमा,सेक्टर-110A,सेक्टर-111)में और3दिल्ली (सेक्टर-28, IICC,द्वारका सेक्टर-21)में होते।अब इस पूरे प्रोजेक्ट का भविष्य अगले महीने होने वाले सर्वे की रिपोर्ट पर टिका है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ होगा कि गुरुग्राम के लोगों को कौन सी नई मेट्रो लाइन का तोहफा मिलता है।