Friday , May 8 2026

धोखा या हादसा? बर्फीले पहाड़ पर गर्लफ्रेंड को मरने के लिए छोड़ आया बॉयफ्रेंड, अब कटघरे में खड़ा है

Boyfriend left Girlfriend to die on Freezing Mountain: इश्क और रोमांच का एक सफर,मौत और धोखे के एक दर्दनाक किस्से में बदल गया। ऑस्ट्रिया की एक बर्फीली पर्वत चोटी पर एक बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को मुश्किल हालात में अकेला छोड़कर चला गया,जहां ठंड से तड़प-तड़प कर लड़की की मौत हो गई। यह दिल दहला देने वाली घटना इसी साल19 जनवरी 2025की है,लेकिन अब इसकी परतें खुल रही हैं।मृतक महिला की पहचान33साल की केर्स्टिन गर्टनर के रूप में हुई है,जो सोशल मीडिया पर खुद को’विंटर चाइल्ड’और ‘पहाड़ों की बेटी’कहती थीं। आरोप है कि उनके39वर्षीय अनुभवी पर्वतारोही बॉयफ्रेंड,थॉमस प्लांबर्गर,ने उन्हें उस वक्त अकेला छोड़ दिया जब उन्हें मदद की सबसे ज्यादा जरूरत थी।उस बर्फीली रात को आखिर हुआ क्या था?19जनवरी को यह कपल ऑस्ट्रिया के सबसे ऊंचे ग्रॉसग्लॉक्नर पर्वत पर चढ़ाई कर रहा था। उन्होंने तय समय से दो घंटे देर से अपनी चढ़ाई शुरू की और जल्द ही वे बेहद खराब मौसम में फंस गए। तापमान -20डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था और तूफानी हवाएं चल रही थीं।चोटी से महज150फीट नीचे,केर्स्टिन बुरी तरह थक गईं और हाइपोथर्मिया (शरीर का खतरनाक स्तर तक ठंडा हो जाना) का शिकार हो गईं। उनकी सोचने-समझने की शक्ति भी जवाब देने लगी थी।अभियोजकों (वकीलों) का आरोप है कि सुबह करीब2बजे,थॉमस अपनी गर्लफ्रेंड को उसी बर्फीले तूफान में छोड़कर कथित तौर पर मदद लेने के लिए नीचे चला गया। चौंकाने वाली बात यह है कि उसके पास एक इमरजेंसी एल्युमीनियम कंबल और बचाव बैग था,जिसका इस्तेमाल वह केर्स्टिन को ठंड से बचाने के लिए कर सकता था,लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।लापरवाही की हदें पारजांच में सामने आया कि थॉमस ने मदद बुलाने में भी भारी लापरवाही बरती:जब रात करीब10:50पर पास से एक पुलिस हेलिकॉप्टर गुजरा, तो उसने मदद के लिए कोई सिग्नल नहीं दिया।उसने इमरजेंसी सर्विस को पहली कॉल रात1:35बजे की,लेकिन उसके तुरंत बाद अपना फोन साइलेंट पर डाल दिया,जिससे रेस्क्यू टीम उसे वापस कॉल नहीं कर पाई।एक Trailकैमरे ने उसे रात2:30बजे पहाड़ से अकेले नीचे उतरते हुए रिकॉर्ड किया।इसके करीब एक घंटे बाद,रात3:30बजे उसने फिर से इमरजेंसी सर्विस को फोन किया।बचाव दल खराब मौसम के कारण अगली सुबह ही वहां पहुंच पाया,लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। केर्स्टिन की ठंड से मौत हो चुकी थी।अब होगी3साल की जेल?थॉमस प्लांबर्गर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर हत्या नहीं,बल्किगंभीर लापरवाही से हुई हत्या (Manslaughter)का आरोप लगाया गया है। अभियोजकों का कहना है कि चढ़ाई का पूरा प्लान थॉमस ने बनाया था,इसलिए केर्स्टिन की सुरक्षा की जिम्मेदारी उसी की थी। अगर वह दोषी पाया जाता है,तो उसे तीन साल तक की जेल हो सकती है। वहीं,उसके वकील का कहना है कि यह एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद हादसा था। इस मामले की सुनवाई19फरवरी2026को होगी।केर्स्टिन के परिवार और दोस्तों ने उनके लिए एक ऑनलाइन मेमोरियल पेज बनाया है,जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। परिवार ने लोगों से अपील की है कि वे इस मामले में किसी तरह के आरोप-प्रत्यारोप या अनुमान लगाने से बचें।