Thursday , May 21 2026

फ्लाइट कैंसिल होने से परेशान हैं? रेलवे ने थामी यात्रियों की बांह, प्रीमियम ट्रेनों में बढ़ा दिए डिब्बे

Indian Railways extra coaches news : पिछले कुछ दिनों से हवाई सफर करने वालों को,खासकर इंडिगो (Indigo)एयरलाइन के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तकनीकी खामियों के चलते हजारों उड़ानें रद्द हुई हैं और यात्रियों के प्लान धरे के धरे रह गए हैं। लेकिन,इस मुश्किल समय में भारतीय रेलवे (Indian Railways)ने एक’दोस्त’की तरह मदद का हाथ बढ़ाया है।विमानन कंपनी इंडिगो की सेवाओं में आ रही दिक्कत को देखते हुए उत्तर रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब आपको ट्रेन में टिकट के लिए मारामारी नहीं करनी पड़ेगी क्योंकि रेलवे ने अपनी’प्रीमियम ट्रेनों’की क्षमता बढ़ा दी है।37ट्रेनें और116नए डिब्बे: रेलवे का एक्शन प्लानरेल मंत्रालय ने यात्रियों की परेशानी को समझते हुए तुरंत एक्शन लिया है। उत्तर रेलवे ने ऐलान किया है कि37प्रीमियम ट्रेनोंमें कुल116एक्स्ट्रा कोचजोड़े जा रहे हैं। इसका मतलब है कि अब ज्यादा यात्रियों को सीट मिल सकेगी। प्रेस नोट के मुताबिक,सबसे ज्यादा सुधार दक्षिणी रेलवे ने किए हैं,जहां18ट्रेनों में डिब्बे बढ़ाए गए हैं।किन-किन ट्रेनों में बढ़ा दी गई जगह?अगर आप दिल्ली से सफर करने वाले हैं,तो आपके लिए अच्छी खबर है। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इन खास ट्रेनों में डिब्बे बढ़ाए गए हैं:जम्मू राजधानी एक्सप्रेस (12425/26)औरडिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस (12424/23)में थर्ड एसी (3rd AC)का एक-एक डिब्बा जोड़ा गया है।पंजाब जाने वालों के लिएचंडीगढ़ शताब्दी (12045/46)औरअमृतसर शताब्दी (12030/29)में एसी चेयर कार के डिब्बे बढ़ाए गए हैं।इसके अलावा दिल्ली से पटना,मुंबई और अहमदाबाद के रूट्स पर भी रेलवे नजर बनाए हुए है और वहां की प्रीमियम ट्रेनों में एसी डिब्बों की संख्या बढ़ाई जा रही है।कब तक रहेगी हवाई सफर में दिक्कत?अब सवाल यह है कि इंडिगो की फ्लाइट्स कब तक सामान्य होंगी?इंडिगो एयरलाइन के सीईओ (CEO)पीटर एल्बर्स ने यात्रियों से माफी मांगते हुए एक वीडियो संदेश जारी किया है। उनका कहना है कि10से15दिसंबरके बीच हालात सामान्य होने की उम्मीद है।कंपनी अपनी पूरी समय-सारिणी (Schedule)और सिस्टम को दोबारा सेट कर रही है,इसीलिए इतनी बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द करनी पड़ रही हैं। शनिवार को रद्द होने वाली उड़ानों की संख्या1,000से कम रहने की उम्मीद है।तब तक अगर आपको जरूरी सफर करना है,तो ट्रेन एक बेहतर और सुरक्षित विकल्प साबित हो सकती है,क्योंकि रेलवे ने आपके स्वागत के लिए कमर कस ली है।