
श्री केशव प्रसाद मौर्य के सरकारी आवास पर आज अखिल विश्व गायत्री परिवार के सदस्यों ने की भेंट, देश भ्रमण के संकल्प की विस्त़त जानकारी से अवगत करायाा उन्होंने पदयात्रा में जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज को संगठित, संस्कारित और जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधियों ने उप मुख्यमंत्री को पदयात्रा के उद्देश्य एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री मुरलीधर मौर्य, श्री संतोष कुमार वर्मा, श्री पंकज कुमार रस्तोगी, श्री दयाराम यादव, श्री आलोक कुमार मिश्रा, श्री राधेश्याम कटियार, श्री रामेश्वर प्रसाद यज्ञसैनी तथा श्री चंद्रजीत कुशवाहा सहित अनेक गणमान्यजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा संचालित जन-जागरण पदयात्रा के प्रतिनिधिमंडल से भी भेंट की तथा उनके सेवा एवं जागरूकता अभियान की सराहना की। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा निकाली जा रही पदयात्राएँ केवल पैदल यात्रा नहीं हैं, बल्कि जन-जागरण, पर्यावरण संरक्षण, व्यसन मुक्ति, सामाजिक समरसता तथा नैतिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार का व्यापक जनआंदोलन हैं। गाँव-गाँव और शहर-शहर पैदल चलकर समाज को जागरूक करने का यह अभियान निश्चित रूप से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा। श्री मौर्य ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्त समाज तथा नैतिक मूल्यों का संवर्धन अत्यंत आवश्यक है। गायत्री परिवार का यह प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में अनुकरणीय है।
UK News
