
दिल्ली से वैष्णो देवी,राम मंदिर या झीलों के शहर उदयपुर जाने का प्लान बना रहे लोगों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है. अब आपको प्राइवेट बसों के मनमाने किराए और ट्रेन की लंबी वेटिंग लिस्ट से छुटकारा मिलने वाला है. दिल्ली सरकार जल्द ही इन तीन लंबे रूटों पर50नई,आरामदायक और प्रीमियमACबसेंचलाने जा रही है.इन तीन बड़े शहरों से जुड़ेगी दिल्लीएक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक,परिवहन विभाग ने दिल्ली को तीन प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों से सीधे जोड़ने की पूरी तैयारी कर ली है.दिल्ली से अयोध्या:यह बस लखनऊ के रास्ते अयोध्या (लगभग656किमी) पहुंचेगी.दिल्ली से कटरा:वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह बस सीधे कटरा (लगभग684किमी) तक जाएगी.दिल्ली से उदयपुर:राजस्थान घूमने के शौकीन लोग अब सीधे उदयपुर (लगभग660किमी) तक आरामदायक सफर कर सकेंगे.यह बसें खास तौर पर लंबी दूरी की यात्रा के लिए डिजाइन की गई हैं,ताकि यात्रियों का सफर सुगम और आरामदायक हो.किराया होगा प्राइवेट बसों से काफी कमइस योजना की सबसे खास बात इसका किराया है. परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने साफ किया है कि इन सरकारीACबसों का किराया प्राइवेट बस ऑपरेटरों द्वारा वसूले जाने वाले किराए की तुलना मेंकाफी कमरखा जाएगा. हालांकि,अभी किराए की सटीक दरें तय नहीं हुई हैं,लेकिन सरकार का मुख्य लक्ष्य लोगों को एक सस्ती और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प देना है.आने वाले महीनों में शुरू होगी सेवाउम्मीद जताई जा रही है कि इस सेवा का पहला चरण आने वाले कुछ महीनों में शुरू हो जाएगा. शुरुआत में कुछ बसें चलाई जाएंगी और फिर धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ाकर50कर दी जाएगी. अधिकारियों ने यह भी बताया है कि भविष्य में और भी नए शहरों को इस सेवा से जोड़ने की योजना है.एक अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि लंबी दूरी के मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशनों की कमी एक बड़ी चुनौती है. इसी वजह से फिलहाल दिल्ली की अंतरराज्यीय इलेक्ट्रिक बसें सिर्फ245से250किलोमीटर तक के रूट पर ही सीमित हैं. इसीलिए अयोध्या और कटरा जैसे लंबे रूटों के लिए फिलहाल प्रीमियमACबसों को ही चुना गया है.कुल मिलाकर,दिल्ली सरकार का यह कदम उन लाखों यात्रियों के लिए एक बड़ा तोहफा है,जो इन लोकप्रिय स्थलों की यात्रा करना चाहते हैं.
UK News