Wednesday , May 20 2026

अब हरिद्वार से चित्रकूट और गोरखपुर से शामली नॉन-स्टॉप! देखिए 9 नए एक्सप्रेसवे की पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश अब रुकने वाला नहीं है! सड़कों के मामले में यूपी एक ऐसा रिकॉर्ड बनाने जा रहा है,जिसे तोड़ना शायद किसी भी राज्य के लिए आसान नहीं होगा। प्रदेश में एक्सप्रेसवे का एक ऐसा जाल बिछने जा रहा है, जो इसकी तरक्की को एक नई रफ्तार देगा।7 एक्सप्रेसवे पर तो गाड़ियां पहले से ही दौड़ रही हैं, 5पर तेजी से काम चल रहा है, और अब सरकार ने9और नए एक्सप्रेसवेबनाने का मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। यानी कुल मिलाकर21एक्सप्रेसवे!तो आखिर क्यों बन रहा है यह एक्सप्रेसवे का जाल?इसका सीधा मतलब है कि अब आपका सफर पहले से कहीं ज़्यादा तेज़, आसान और आरामदायक होगा। प्रदेश के एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंचना बच्चों का खेल हो जाएगा। लेकिन यह सिर्फ सफर की बात नहीं है। इन एक्सप्रेसवे के बनने से व्यापार बढ़ेगा,नई-नई फैक्ट्रियां लगेंगी और लाखों युवाओं के लिए रोजगार के नए मौके भी बनेंगे।जब ये सभी एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो जाएंगे,तो यूपी में सड़कों की कुल लंबाई4300 किलोमीटर से भी ज़्यादा हो जाएगी,जो देश में एक रिकॉर्ड होगा। चलिए, आपको बताते हैं कि कौन से एक्सप्रेसवे बन चुके हैं,कौन से बन रहे हैं, और कौन से बनने वाले हैं।जिन पर गाड़ियां दौड़ रही हैं (7एक्सप्रेसवे)नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे: 24.53किमीयमुना एक्सप्रेसवे: 165किमीमेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे: 96किमीआगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे: 302किमीपूर्वांचल एक्सप्रेसवे: 341किमीबुंदेलखंड एक्सप्रेसवे: 296किमीगोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे: 91किमीजिन पर काम चल रहा है (5एक्सप्रेसवे)गंगा एक्सप्रेसवे: 594किमीलखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: 63किमीचित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे: 15.20किमीबलिया लिंक एक्सप्रेसवे: 114किमीदिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेसवे: 210किमीजिनका है अगला नंबर (9नए एक्सप्रेसवे)गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे: 519किमीगोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे: 700किमीविंध्य एक्सप्रेसवे: 320किमीझांसी लिंक एक्सप्रेसवे: 118.90किमीमेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेसवे: 120किमीफर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे: 90.84किमीजेवर लिंक एक्सप्रेसवे: 74.30किमीचित्रकूट से रीवा लिंक एक्सप्रेसवे: 70किमीलखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे: 49.96किमी