
उत्तर प्रदेश अब सिर्फ अपनी विशाल आबादी या ऐतिहासिक धरोहरों के लिए ही नहीं,बल्कि अपनी तेज रफ्तार के लिए भी जाना जाएगा। सड़कों,खासकर एक्सप्रेसवे का ऐसा जाल बिछाया जा रहा है कि यह प्रदेश अब देश का’एक्सप्रेस स्टेट ऑफ इंडिया’बनने की राह पर तेजी से दौड़ रहा है।7एक्सप्रेसवे चालू हैं, 5बन रहे हैं और9को मंजूरी मिल चुकी है। कुल मिलाकर21एक्सप्रेसवे के साथ यूपी में2000 किलोमीटर से भी लंबा एक्सप्रेसवे नेटवर्क तैयार हो रहा है,जो न सिर्फ शहरों को जोड़ेगा,बल्कि लाखों लोगों के लिए रोजगार और विकास के नए दरवाजे भी खोलेगा।देश के एक्सप्रेसवे नेटवर्क का’पावरहाउस’ बनता यूपीआंकड़े हैरान करने वाले हैं। हाल ही में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के चालू होने के साथ ही,देश के कुल एक्सप्रेसवे नेटवर्क का42%हिस्साअकेले उत्तर प्रदेश के पास आ गया है।लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। जैसे ही मेरठ को प्रयागराज से जोड़ने वाला594किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवेतैयार होगा,यह आंकड़ा बढ़कर62%पर पहुंच जाएगा। इसका मतलब यह है कि भविष्य में देश में बनेहर10किलोमीटर एक्सप्रेसवे में से6किलोमीटर से ज़्यादा अकेले उत्तर प्रदेश में होगा।सिर्फ सड़कें नहीं,तरक्की की नई राहेंमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बन रहे ये एक्सप्रेसवे सिर्फ कंक्रीट की सड़कें नहीं हैं,बल्कि ये विकास की वो धमनियां हैं जो प्रदेश के कोने-कोने में तरक्की पहुंचा रही हैं।पूर्वांचल की बदलेगी तस्वीर:गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे सिर्फ शहरों को नहीं जोड़ रहा,बल्कि यह पूर्वांचल की सामाजिक और आर्थिक तस्वीर बदलने की गारंटी है।बुंदेलखंड से तराई तक:पहले जिन इलाकों को पिछड़ा माना जाता था,जैसे बुंदेलखंड,पूर्वांचल और तराई,आज वही एक्सप्रेसवे के जरिए सीधे देश की आर्थिक राजधानी से जुड़ रहे हैं।किसानों और उद्योगों को फायदा:एक्सप्रेसवे के बनने से किसानों को अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी,तो वहीं नए औद्योगिक गलियारे भी विकसित हो रहे हैं,जिससे रोजगार के मौके बढ़ रहे हैं।यूपी के चालू7एक्सप्रेसवे, जिनकी रफ्तार पर है प्रदेश:उत्तर प्रदेश देश का इकलौता राज्य है जहां इतने एक्सप्रेसवे पहले से ही चालू हैं:पूर्वांचल एक्सप्रेसवे: 341किलोमीटरबुंदेलखंड एक्सप्रेसवे: 296किलोमीटरआगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे: 302किलोमीटरयमुना एक्सप्रेसवे: 165किलोमीटरदिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे: 96किलोमीटरनोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे: 25किलोमीटरगोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे: 91किलोमीटरयह सफर अब रुकने वाला नहीं है। उत्तर प्रदेश बाकी राज्यों के लिए एक मिसाल कायम कर रहा है, और ये एक्सप्रेसवे उम्मीदों,सपनों और नए अवसरों की वो चमकती सड़कें हैं,जो यूपी को सही मायने में’एक्सप्रेस स्टेट ऑफ इंडिया’बना रही हैं।
UK News