_492111629.jpg)
गोंडा/अयोध्या:देवीपाटन मंडल के लाखों लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अयोध्या को गोंडा और बलरामपुर से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को अबछह लेन (Six-lane)बनाने का फाइनल डिजाइन तैयार हो गया है। लगभग65किलोमीटर लंबे इस आधुनिक हाईवे के बनने से न केवल अयोध्या से नेपाल सीमा तक का सफर बेहद आसान और तेज हो जाएगा,बल्कि ट्रैफिक की समस्या भी जड़ से खत्म हो जाएगी। यह प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद इन जिलों के विकास को नए पंख लगेंगे।रामलला की प्राण प्रतिष्ठा ने बदल दी हाईवे की किस्मतयह वही सड़क है जिसे कम ट्रैफिक का हवाला देकर साल2023 में मंत्रालय ने फोरलेन बनाने का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। लेकिन,जनवरी 2024में अयोध्या में रामलला की भव्य प्राण प्रतिष्ठा के बाद यहां की तस्वीर पूरी तरह बदल गई। अयोध्या और गोंडा में देश के बड़े उद्योगपतियों के बढ़ते निवेश और रोजाना लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सरकार ने पहले इस मार्ग को अयोध्या से गोंडा तक सिक्स-लेन बनाने की योजना बनाई, जिसे अब बलरामपुर तक बढ़ा दिया गया है।अब घंटों का सफर मिनटों में,इतनी कम हो जाएगी दूरीइस नए सिक्स-लेन हाईवे के बनने से अयोध्या,गोंडा और बलरामपुर के बीच की दूरियां काफी घट जाएंगी। नए डिजाइन के मुताबिक:अयोध्या से गोंडाकी दूरी मात्र35किलोमीटररह जाएगी।गोंडा से बलरामपुरका सफर महज22किलोमीटरका होगा।इसका सबसे बड़ा फायदा श्रावस्ती,बलरामपुर और नेपाल सीमा से आने वाले उन लाखों श्रद्धालुओं और यात्रियों को होगा,जिनके लिए अयोध्या पहुंचना अब पहले से कहीं ज्यादा सुगम हो जाएगा।खेतों के बीच से गुजरेगा नया सिक्स-लेन हाईवेयह आधुनिक हाईवे पुरानी और संकरी सड़कों के बजाय पूरी तरह से नए रास्ते (एलाइनमेंट) पर बनाया जाएगा।57किलोमीटर लंबा यह नया मार्ग नवाबगंज के महेशपुर से शुरू होकर सीधे खेतों के बीच से गुजरेगा, जो गोंडा शहर की प्रस्तावित रिंग रोड से जुड़ते हुए अंत में गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस-वे में मिल जाएगा।25मीटर चौड़े इस मुख्य मार्ग के दोनों तरफ सर्विस लेन भी बनाई जाएंगी। इसके निर्माण के लिए लगभग90मीटर चौड़ी पट्टी में करीब600हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। एनएच डिवीजन के अनुसार,इसकी डिजाइन केंद्रीय मंत्रालय को भेज दी गई है और मंजूरी मिलते ही जमीन अधिग्रहण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
UK News
