Thursday , November 26 2026

उप राज्यपाल, दिल्ली श्री विनय कुमार सक्सेना जी से शिष्टाचार भेंट का अवसर प्राप्त हुआ एवं समसामयिक विषयों पर सौहार्दपूर्ण वार्ता हुई, केशव प्रसाद मौर्य

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोक भवन, नई दिल्ली में दिल्ली के माननीय उप राज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना जी से शिष्टाचार भेंट की। शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों गणमान्य व्यक्तियों के मध्य विभिन्न समसामयिक विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने माननीय उप राज्यपाल जी को उत्तर प्रदेश की विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं शासन की प्राथमिकताओं से अवगत कराया। भेंट के अवसर पर आपसी सहयोग, समन्वय तथा जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।