Monday , July 27 2026

कतर पर ईरान का एनर्जी स्ट्राइक दुनिया का सबसे बड़ा गैस प्लांट तबाह, $20 बिलियन स्वाहा और 5 साल का गहरा संकट

News India Live, Digital Desk : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव ने अब तक का सबसे भयावह मोड़ ले लिया है। ईरान ने कतर के विशाल एलएनजी (LNG) इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोरदार हमला कर पूरी दुनिया की ऊर्जा सुरक्षा को हिलाकर रख दिया है। इस हमले में कतर की कुल गैस उत्पादन क्षमता का 17% हिस्सा पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया है। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, कतर को करीब 20 बिलियन अमेरिकी डॉलर का भारी-भरकम आर्थिक नुकसान हुआ है।हमले का ग्राउंड जीरो: रास लफान (Ras Laffan)हमले का निशाना कतर का ‘रास लफान’ औद्योगिक शहर बना, जो दुनिया का सबसे बड़ा एलएनजी कॉम्प्लेक्स माना जाता है।भीषण तबाही: कतरएनर्जी के प्रमुख ने पुष्टि की है कि प्लांट के महत्वपूर्ण हिस्सों को ‘अपूरणीय क्षति’ पहुँची है।5 साल का वनवास: विशेषज्ञों और अधिकारियों का कहना है कि प्लांट को दोबारा अपनी पूरी क्षमता पर लौटने में कम से कम 3 से 5 साल का लंबा समय लग सकता है।भारत पर इसका क्या होगा असर?भारत के लिए यह खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं है, क्योंकि भारत अपनी जरूरत की लगभग आधे से ज्यादा एलएनजी (47% से अधिक) कतर से ही खरीदता है।सप्लाई चेन में रुकावट: कतर ने ‘फोर्स मेज्योर’ (Force Majeure) लागू करने के संकेत दिए हैं, जिसका मतलब है कि वह अब समझौतों के तहत गैस सप्लाई की गारंटी नहीं दे पाएगा।महंगी होगी सीएनजी और बिजली: गैस की कमी से भारत में सीएनजी (CNG), पीएनजी (PNG) और खाद (Fertilizers) की कीमतों में भारी उछाल आ सकता है।ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी ‘गैस वॉर’यह हमला इजरायल द्वारा ईरान के गैस फील्ड्स पर किए गए हमलों का जवाबी पलटवार माना जा रहा है।हॉर्मुज जलडमरूमध्य का खतरा: इस हमले के बाद हॉर्मुज की खाड़ी (Strait of Hormuz) में तनाव चरम पर है, जहाँ से दुनिया का एक-तिहाई समुद्री गैस व्यापार गुजरता है।वैश्विक हाहाकार: चीन, दक्षिण कोरिया और कई यूरोपीय देश, जो कतर पर निर्भर हैं, अब ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों की तलाश में भटक रहे हैं।