Saturday , November 7 2026

किडनी बचानी है तो प्रोटीन खाना छोड़ दें? जानिए इस डर के पीछे की असली हकीकत

News India Live, Digital Desk : आजकल जहां देखो वहां प्रोटीन की चर्चा है। चाहे जिम जाने वाला नौजवान हो या वजन कम करने की कोशिश कर रही महिलाएं हर किसी की जुबान पर एक ही बात है: “डाइट में प्रोटीन बढ़ाओ।” लेकिन, इस ‘प्रोटीन प्रेम’ के बीच एक डर भी फैला हुआ है। लोग अक्सर पूछते हैं, “यार, ज्यादा प्रोटीन खाने से कहीं मेरी किडनी तो खराब नहीं हो जाएगी?”यह सवाल बहुत वाजिब है। इसी को लेकर सीनियर डॉक्टर, डॉ. साकेत गोयल ने कई मिथकों से पर्दा उठाया है और सीधी बात की है। चलिए आसान भाषा में समझते हैं कि आखिर माजरा क्या है।1. क्या सच में प्रोटीन किडनी का दुश्मन है?सबसे बड़ा डर यही है। डॉ. गोयल के मुताबिक, अगर आप पूरी तरह स्वस्थ हैं और आपको किडनी की कोई बीमारी नहीं है, तो हाई प्रोटीन डाइट से आपकी किडनी को कोई खतरा नहीं है। हां, प्रोटीन पचाने के लिए किडनी को थोड़ी ज्यादा मेहनत (Filtration) जरूर करनी पड़ती है, लेकिन एक स्वस्थ शरीर इस लोड को आराम से संभाल लेता है।लेकिन और यह बहुत जरूरी पॉइंट है अगर किसी को पहले से किडनी की हल्की सी भी दिक्कत है, तो उसे सावधान रहने की जरूरत है। ऐसे लोगों के लिए ज्यादा प्रोटीन ‘आग में घी’ का काम कर सकता है और समस्या को बढ़ा सकता है। इसलिए, किडनी पेशेंट बिना डॉक्टर की सलाह के प्रोटीन पाउडर या ज्यादा नॉन-वेज न खाएं।2. एनिमल प्रोटीन या प्लांट प्रोटीन: कौन सा बेहतर?अक्सर लोग मांस, मछली और अंडों पर टूट पड़ते हैं। डॉक्टर बताते हैं कि एनिमल प्रोटीन (Animal Protein) में ‘एसिड लोड’ ज्यादा होता है। अगर आप इसे बहुत ज्यादा खाते हैं, तो किडनी पर जोर पड़ता है। इसके मुकाबले, दालें, सोया और फलियों वाला ‘प्लांट प्रोटीन’ (Plant Protein) किडनी के लिए थोड़ा नरम और सुपाच्य होता है। तो कोशिश करें कि सिर्फ चिकन-मटन ही नहीं, दाल-रोटी भी बराबर खाएं।3. क्या प्रोटीन से पथरी (Kidney Stone) होती है?जी हां, इसका कनेक्शन हो सकता है। जब हम बहुत ज्यादा मांस-मछली खाते हैं, तो शरीर में यूरिक एसिड और कैल्शियम का स्तर बिगड़ सकता है, जो बाद में पथरी का रूप ले लेता है। इसलिए पानी खूब पीएं और संतुलन बनाए रखें।4. क्या प्रोटीन सप्लीमेंट सेफ हैं?जिम जाने वाले लड़कों को डब्बे वाले पाउडर का बड़ा शौक होता है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर वह सप्लीमेंट अच्छी क्वालिटी का है और आप उसे एक लिमिट में ले रहे हैं, तो स्वस्थ लोगों को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। लेकिन अगर आप पानी कम पी रहे हैं और डिब्बे पर डिब्बा खाली किए जा रहे हैं, तो आप अपनी किडनी को मुसीबत में डाल रहे हैं।5. क्या सबको कम प्रोटीन खाना चाहिए?बिल्कुल नहीं! प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बिल्डिंग ब्लॉक है। मसल्स, स्किन और बालों के लिए यह जरूरी है। सिर्फ ‘डर’ की वजह से प्रोटीन बंद मत कीजिये।