
आज प्रयागराज जनपद के प्रवास के तृतीय दिवस पर उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने विकास खण्ड करछना में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया तथा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को उनके आवासों की प्रतीकात्मक चाबियाँ वितरित कीं। इनमें श्री संजय कुमार पुत्र श्री नन्दू राम (बरसहरा) एवं श्रीमती प्रियंका पत्नी श्री सुग्गन (बरसहरा) शामिल रहे।
इसी क्रम में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत शौचालय योजना के लाभार्थियों श्रीमती हेमलतिनिशा पत्नी श्री कल्लू (बरसहरा), श्रीमती रुकसाना बेगम पत्नी श्री इमरान (बरसहरा) तथा श्रीमती उषा पत्नी श्री रामचन्द्र को भी योजना का लाभ प्रदान किया गया, उपमुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत वृद्धावस्था पेंशन की लाभार्थी श्रीमती ननकी पत्नी श्री हीरालाल (बरसहरा) तथा निराश्रित महिला पेंशन की लाभार्थी श्रीमती गीता देवी पत्नी स्वर्गीय श्री सीताराम (बरसहरा) को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की दीदियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में मालती देवी (सिलाई कला), मंजू देवी (कढ़ाई कला), जयकली (ऑर्गेनिक खेती – सिंगल ब्रिज) तथा नील देवी (आईपीआरपी, उड़वा) प्रमुख रहीं।
UK News