Wednesday , July 8 2026

केशव प्रसाद मौर्य ने राजकीय खाद्य प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी संस्थान में महिला छात्रावास का किया शिलान्यास

श्री मौर्य ने आज राजकीय खाद्य प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी संस्थान में महिला छात्रावास का किया शिलान्यास करते हुए कहा कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र देश एवं प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस क्षेत्र में प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने के लिए आधुनिक शिक्षण संस्थानों एवं आवश्यक सुविधाओं का विकास समय की आवश्यकता है। महिला छात्रावास का निर्माण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त होगा और वे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका निभा सकेंगी।

बुनियादी ढाँचे को सुदृढ़ करने, तकनीकी संस्थानों का आधुनिकीकरण करने तथा युवाओं को रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में शिक्षा, कौशल विकास एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिनका लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँच रहा है।

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाने पर बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह छात्रावास प्रदेश की छात्राओं के लिए एक सुरक्षित, आधुनिक एवं प्रेरणादायक आवासीय परिसर के रूप में विकसित होगा। इस अवसर पर संस्थान के अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, छात्र-छात्राएँ तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।