ग्रामीण भारत के युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आगरा में 7 एवं 8 मई 2026 को दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा आयोजित यह कार्यशाला दीन दयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल्य योजना (क्क्न्.ळज्ञल्) 2.0 एवं ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान (त्ैम्ज्प्) के प्रभावी क्रियान्वयन और भविष्य की रणनीतियों पर केंद्रित होगी।
प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करने हेतु कौशल विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला न केवल राज्यों के बीच समन्वय को सुदृढ़ करेगी, बल्कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता, रोजगारपरकता और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को भी नई दिशा प्रदान करेगी। मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के राष्ट्रीय स्तर के विमर्श से ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और प्रदेश कौशल विकास के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाएगा।
कार्यशाला का आयोजन आगरा स्थित ताज व्यू होटल में किया जाएगा, जिसमें उत्तर प्रदेश सहित कुल 9 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों झारखंड, उड़ीसा, असम, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, सिक्किम, महाराष्ट्र और अंडमान एवं निकोबार के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। इस दौरान राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं राज्य कौशल विकास मिशन के प्रबंध निदेशक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे, साथ ही त्ैम्ज्प् प्रायोजक बैंकों के प्रतिनिधि, छ।त्ए छ।ब्म्त् एवं छप्ब् के विशेषज्ञ अधिकारी तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी प्रतिभाग करेंगे।
कार्यशाला की अध्यक्षता ग्रामीण विकास मंत्रालय (कौशल) के अतिरिक्त सचिव पंकज यादव द्वारा की जाएगी। बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली चुनौतियों, तकनीकी सुधारों तथा बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के उपायों पर गहन विचार-विमर्श करते हुए एक सुदृढ़ कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिससे ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।
UK News