अपराध

घर में अकेली बच्ची से करने लगा छेड़छाड़, तभी पहुंच गई मां

विकासनगर : कोतवाली क्षेत्र की एक बस्ती में घर में अकेली छह साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि बच्ची की मां किसी काम से पड़ोस के घर में गई थी। तभी बस्ती का एक व्यक्ति जीतराम उनके घर घुस गया। घर में बच्ची को अकेली देखकर वह उससे छेड़छाड़ करने लगा।

इसी बीच बच्ची की मां आ गई। उसके शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जीतराम को दबोच लिया। चौकी इंचार्ज शमशेर अली के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button