पर्यटन

जुलाई में इन जगहों पर भूलकर भी न बनाएं घूमने का प्लान,

जुलाई के महीने में देश के हर हिस्से में मानसून आ जाता है। इस महीने में आए दिन बारिश होने की संभावना रहती है। वहीं जुलाई हरियाली और ठंडी हवाओं से भरा होता है। जहां कुछ जगहें इस मौसम में जन्नत जैसी लगती हैं और कुछ जगहों पर जाना खतरनाक साबित हो सकता है। अगर आप भी मानसून में यात्रा कर रहे हैं, तो पहले मौसम विभाग की एडवाइजरी जरूर चेक करना चाहिए। भारी बारिश वाले राज्यों में रोड ट्रिप से बचना चाहिए। साथ ही बीमा और बुकिंग कैंसिलेशन पॉलिसी की जांच कर लेना चाहिए। वहीं मानसून में ऐसी जगहों पर जाना चाहिए, जहां ड्रेनेज और परिवहन सुविधाएं बेहतर हो सकें। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि मानसून में किन जगहों पर जाने से बचना चाहिए।

ट्रेकिंग वाले रास्ते

बारिश के मौसम में भूस्खलन और ट्रेल्स फिसलन भरे हो सकते हैं। बारिश में पहाड़ी क्षेत्रों खासकर ट्रेकिंग रूट्स पर जाना खतरनाक हो सकता है। क्योंकि यहां पर पहाड़ टूटकर गिरने और रास्ते बंद होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इस वजह से मानसून में उत्तराखंड में ट्रेकिंग बंद रहती है। वहीं अचानक मौसम बदलने से जान को खतरा हो सकता है। अगर रोमांचक ट्रिप के लिए उत्तराखंड जा रहे हैं, तो आपको जुलाई-अगस्त के महीने में ग्लेशियर, पिंडारी, रूपकुंड और केदारकांता जैसी जगहों पर भूल से न जाएं। यह वो ट्रेकिंग रूट्स हैं, जिनको बारिश में बंद कर दिया जाता है।

Related Articles

Back to top button