_829861481.jpg)
तमिलनाडु में मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहेNEETपास छात्रों के लिए बड़ी खबर है। डायरेक्टोरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (DMER),चेन्नई नेMBBSऔरBDSकोर्सेज़ के लिए चल रहीNEET UG 2025राउंड3काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल बदल दिया है।DMERने एक आधिकारिक नोटिस जारी कर बताया है कि ऑल इंडिया कोटा (AIQ)काउंसलिंग की तारीखें बढ़ने की वजह से तमिलनाडु की राउंड3काउंसलिंग की समय-सीमा भी बढ़ा दी गई है। चलिए जानते हैं क्या हैं नई और महत्वपूर्ण तारीखें और आपको अब क्या करना है।राउंड3काउंसलिंग का नया शेड्यूलरजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख:छात्र अब तीसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए29अक्टूबर2025तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।चॉइस फिलिंग:कॉलेजों में खाली सीटों की जानकारी (वर्चुअल वैकेंसी) आने के बाद30अक्टूबर दोपहर सेछात्र अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुन सकेंगे।चॉइस लॉकिंग:अपनी पसंद को लॉक करने के लिए छात्रों को1नवंबर शाम5बजेतक का समय मिलेगा।सीट अलॉटमेंट:सीटों का आवंटन2नवंबर2025को किया जाएगा।मेरिट लिस्ट:मेरिट लिस्ट3नवंबर2025को जारी की जाएगी।अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड:छात्र अपना अलॉटमेंट ऑर्डर8नवंबर दोपहर तकडाउनलोड कर सकते हैं।कॉलेज में रिपोर्टिंग:चुने हुए कॉलेज में एडमिशन लेने और रिपोर्ट करने की आखिरी तारीख8नवंबर शाम5बजेतय की गई है।काउंसलिंग के लिए इन डॉक्यूमेंट्स को रखें तैयारजब आप काउंसलिंग के लिए जाएं,तो सुनिश्चित करें कि आपके पास ये सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स मौजूद हैं:NEET UG 2025का एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड।कक्षा10वीं और12वीं की मार्कशीट।ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC)।जाति प्रमाण पत्र (Community Certificate)और मूल निवास प्रमाण पत्र (Nativity Certificate)।यदि आपNRIया किसी अल्पसंख्यक कोटे से हैं,तो उससे संबंधित प्रमाण पत्र।जिन छात्रों ने कक्षा6से12तक की पढ़ाई तमिलनाडु से की है,उन्हें इसका प्रूफ सर्टिफिकेट दिखाना होगा।आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)भी अनिवार्य है।कैसे करें काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन?सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटtnmedicalselection.netपर जाएं।होमपेज पर‘UG Courses’टैब पर क्लिक करके‘MBBS/BDS’चुनें।आप जिस कोटे (सरकारी या मैनेजमेंट) में आते हैं,उसे चुनें और‘Online Application’पर क्लिक करें।‘New Registration’लिंक पर जाकर मांगी गई सभी जानकारी भरें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें।तय काउंसलिंग फीस का भुगतान करें और अपना एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर दें।अंत में,अपने फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।कितनी लगेगी एप्लीकेशन फीस?सरकारी कोटा के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस500रुपये (नॉन-रिफंडेबल) है।मैनेजमेंट कोटा के छात्रों के लिए यह फीस1000रुपयेहै।
UK News