Wednesday , November 11 2026

दुनियाभर में झींगा सप्लाई करने वाली कंपनी को बड़ा झटका! रेवेन्यू बढ़ा, पर मुनाफा हुआ आधा; 6 महीने में 50% टूटा स्टॉक

झींगा फीड और सीफूड प्रोसेसिंग कारोबार से जुड़ी Avanti Feeds ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी के नतीजों में रेवेन्यू की ग्रोथ और मुनाफे में गिरावट के बीच बड़ा अंतर देखने को मिला है. ऐसे आइए समझते हैं कि कैसे रहे कंपनी के नतीजे और मुनाफे में क्यों आई बड़ी गिरावट.

कैसे रहे नतीजे?

Q2 FY27 में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू बढ़कर ₹1,752.52 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹1,608.87 करोड़ था. इस तरह रेवेन्यू में सालाना आधार पर करीब 8.9% की बढ़ोतरी हुई. लेकिन मुनाफे की तस्वीर कमजोर रही. कंटिन्यूइंग ऑपरेशंस से प्रॉफिट पिछले साल के ₹168.46 करोड़ से घटकर ₹73.92 करोड़ रह गया. यानी इसमें करीब 56.1% की गिरावट दर्ज की गई.

कंपनी के मालिकों के हिस्से का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट भी घटकर ₹68.95 करोड़ रह गया, जबकि Q2 FY26 में यह ₹153.29 करोड़ था. यानी इसमें करीब 55% की गिरावट आई.

ऑपरेशंस से रेवेन्यू ₹1,752.52 करोड़ ₹1,608.87 करोड़ +8.9%
कंटिन्यूइंग ऑपरेशंस से प्रॉफिट ₹73.92 करोड़ ₹168.46 करोड़ -56.1%
मालिकों के हिस्से का नेट प्रॉफिट ₹68.95 करोड़ ₹153.29 करोड़ -55%

शेयर का प्रदर्शन कैसा रहा?

Avanti Feeds का शेयर 10 नवंबर 2026 को ₹722.45 पर बंद हुआ, जो दिन में 1.12% नीचे था. पिछले 6 महीने में शेयर करीब 49.56% टूट चुका है. कंपनी का 52-week high ₹1,592.30 और 52-week low ₹656.30 है.

हालांकि, पिछले एक हफ्ते में शेयर 5.10% और एक महीने में 3.30% चढ़ा है. अब निवेशकों की नजर इस बात पर रहेगी कि आने वाली तिमाहियों में कंपनी रेवेन्यू की ग्रोथ को मुनाफे में बदल पाती है या नहीं. अमेरिकी एंटी-डंपिंग ड्यूटी मामले में आगे की प्रगति भी देखने वाली होगी.

10 नवंबर 2026

₹722.45 पर बंद

दिन का बदलाव

-1.12%

1 हफ्ते का रिटर्न

+5.10%

1 महीने का रिटर्न

+3.30%

6 महीने का रिटर्न

-49.56%

52-week High

₹1,592.30

52-week Low

₹656.30

Avanti Feeds के Q2 नतीजों से साफ है कि कंपनी का रेवेन्यू बढ़ा, लेकिन मुनाफे में तेज गिरावट आई. हालांकि इसके ठीक-ठीक कारणों की जानकारी अभी कंपनी ने साझा नहीं की है. ऐसे में कंपनी के लिए अब प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार करना काफी अहम रहेगा.