बंगाल की खाड़ी में दबाव के कारण बदला मौसम

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के चलते धनबाद में मौसम बदल गया। रविवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश हुई और रात में मूसलाधार बारिश से शहर जलमग्न हो गया। तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने 3 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। धनबाद समेत आसपास के जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है।
बारिश की सक्रियता बढ़ने से तापमान में भी गिरावट आई। अगले कई दिनों तक बादल छाए रहने का दौर जारी रह सकता है। तीन जुलाई तक धनबाद समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।धनबाद से सटे बोकारो, गिरिडीह समेत अन्य जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची से जारी सूचना में बताया गया कि पश्चिम बंगाल के तट से सटे बंगाल की खाड़ी के हिस्से में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इससे जुड़ा चक्रवाती घेरा समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैल गया है।