Saturday , June 13 2026

मथुरा यमुना हादसा: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जताया गहरा दुख, अधिकारियों को त्वरित राहत एवं बचाव के निर्देश दिए

केशव प्रसाद मौर्य ने मथुरा में यमुना नदी में हुई दुखद दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे में हताहत हुए लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं और जिला प्रशासन को युद्धस्तर पर राहत कार्य चलाने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।उपमुख्यमंत्री ने मथुरा के जिला मजिस्ट्रेट (DM)और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP)को स्पष्ट निर्देश दिए कि बचाव कार्य (Rescue Operation)में कोई कोताही न बरती जाए और गोताखोरों वSDRFकी मदद से लापता लोगों की तलाश तेज की जाए।श्री मौर्य ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि हादसे में घायल हुए लोगों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जाए और उनके नि:शुल्क एवं उच्च स्तरीय उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।