
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सूचना अधिकारी रतन कुमार सिंह द्वारा जानकारी दी गई की केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के अनुपालन में,संगम नगरी प्रयागराज के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में कल, 14 मार्च2026 से भव्य स्तर पर सरस मेले का आयोजन होने जा रहा है। यह मेला ग्रामीण शिल्पकारों की कला को मंच देने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का केंद्र बनेगा।मेले के शुरुआती दो दिन (14 एवं15 मार्च) सुरों और ओजस्वी वाणी के नाम रहेंगे। कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित हैं:• भजन एवं सुगम संगीत: सुप्रसिद्ध भजन गायिका सुश्री तृप्ति शाक्या अपनी मधुर आवाज़ से श्रोताओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगी।• काव्य पाठ: विख्यात कवयित्री सुश्री अनामिका जैन अम्बर अपनी ओजस्वी कविताओं के माध्यम से वैचारिक ऊर्जा का संचार करेंगी।• कलाकार संगम: लोकप्रिय गायक और अभिनेता श्री मनोज तिवारी एवं श्री रवि किशन अपने विशेष अंदाज़ में सुगम संगीत की प्रस्तुतियां देकर समां बांधेंगे।• सूफी संध्या: प्रख्यात गायक श्री कैलाश खेर और उनका दल अपने कालजयी सूफी और सुगम संगीत से कार्यक्रम में चार चांद लगाएंगे।उपमुख्यमंत्री का संदेश: उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह मेला’वोकल फॉर लोकल’के संकल्प को सुदृढ़ करने का एक प्रयास है। यहाँ जनता को जहाँ एक ओर ग्रामीण भारत की कला और संस्कृति के दर्शन होंगे,वहीं दूसरी ओर दिग्गज कलाकारों के माध्यम से समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।उपमुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन को मेले की सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिये हैं और भारी संख्या में जनसमूह के जुटने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा एवं सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किये जायें।
UK News