उत्तर रेलवे के डीआरएम ने काशी से व्यासनगर रेलखंड का निरीक्षण कर विकास कार्यों की समीक्षा की। काशी और कैंट रेलवे स्टेशनों को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित कर यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। वहीं प्रस्तावित सिग्नेचर ब्रिज के डिजाइन का कार्य अंतिम चरण में है। इसके निर्माण के बाद चार रेलवे ट्रैक से ट्रेनों का संचालन संभव होगा।उत्तर रेलवे के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने काशी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यहां चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसके अलावा काशी से व्यासनगर, जिवनाथपुर तक रेलवे ट्रैक का निरीक्षण भी किया। कैंट स्टेशन पर प्रेस कांफ्रेंस में डीआरएम ने कहा कि काशी और कैंट रेलवे स्टेशन को मॉडल बनाया जाएगा। यहां आने वाले यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। कहा कि सिग्नेचर ब्रिज के डिजाइन का काम अंतिम दौर में हैं। इसके बन जाने के बाद चार ट्रैक से ट्रेनें चलाई जाएंगी।
UK News