Thursday , November 26 2026

यूपी में बदल जाएगा अंबेडकर पार्कों का नक्शा हर मूर्ति के पास होगी दीवार, योगी सरकार का सम्मान प्लान तैयार

News India Live, Digital Desk : आज 6 दिसंबर का दिन पूरे देश के लिए खास है, क्योंकि आज हम संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर (बाबा साहेब) को याद कर रहे हैं। जहाँ एक तरफ देश उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है, वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस मौके पर कुछ ऐसे फैसले लिए हैं, जो न केवल बाबा साहेब के सम्मान को बढ़ाएंगे, बल्कि आम छात्रों और कर्मचारियों की जिंदगी भी आसान बनाएंगे।लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कई बड़े ऐलान किए। आइए, बिल्कुल आसान भाषा में समझते हैं कि सीएम योगी की पोटली से आज यूपी वालों के लिए क्या निकला है।1. बाबा साहेब की मूर्तियों की ‘फुल-प्रूफ’ सुरक्षाअक्सर हम देखते हैं कि गावों या कस्बों में लगी महापुरुषों की मूर्तियों की स्थिति अच्छी नहीं होती। कभी वहां जानवर घूम रहे होते हैं, तो कभी असामाजिक तत्व उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं (जैसे आज सुबह की एक घटना)।सीएम योगी ने साफ कर दिया है कि अब यह सब नहीं चलेगा। उन्होंने आदेश दिया है कि पूरे उत्तर प्रदेश में जहां-जहां भी डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाएं लगी हैं, उन सबके चारों तरफ बाउंड्री वॉल (Boundary Wall) बनाई जाएगी।मतलब साफ़ है—सुरक्षा भी और सम्मान भी। अब पार्कों और स्थलों को सुरक्षित किया जाएगा ताकि कोई चाहकर भी वहां गंदगी या तोड़फोड़ न कर सके।2. छात्रों के हॉस्टल होंगे चकाचकगरीब और दलित समाज के बच्चे जो सरकारी हॉस्टलों या आश्रम पद्धति विद्यालयों में रहकर पढ़ाई करते हैं, उनके लिए भी खुशखबरी है।सरकार ने तय किया है कि इन हॉस्टलों और स्कूलों की पुरानी और जर्जर इमारतों को सुधारा जाएगा। अब बच्चे टपकती छत के नीचे नहीं, बल्कि साफ-सुथरे कमरों में पढ़ाई करेंगे। सीएम ने अधिकारियों को साफ़ कहा है—”पैसे की कमी नहीं होनी चाहिए, काम क्वालिटी वाला होना चाहिए।”3. कर्मचारियों और रसोइयों को ‘पैसे की गारंटी’यह सबसे राहत वाली खबर है उन लोगों के लिए जो आउटसोर्सिंग पर या संविदा पर काम करते हैं। जैसे सफाई कर्मी या स्कूलों में खाना बनाने वाले रसोइये।अक्सर सुनने में आता था कि ठेकेदार इनका पैसा खा जाते हैं या वक्त पर मानदेय (Salary) नहीं मिलता। सीएम योगी ने आज ‘न्यूनतम मानदेय’ (Minimum Honorarium) की गारंटी दी है।उन्होंने कहा कि हर कर्मचारी को, चाहे वो रसोइया हो या सफाई मित्र, समय पर उनका पैसा मिलेगा और कोई भी उनका शोषण नहीं कर पाएगा। ई-पेमेंट के जरिए पैसा सीधे उनके खाते में जाएगा, बिचौलियों का खेल ख़त्म!जाते-जाते एक सन्देशसीएम योगी ने यह भी कहा कि सिर्फ मूर्ति लगाने से काम नहीं चलेगा, उनके विचारों को अपनाना होगा। प्रधानमंत्री मोदी के ‘पंच-तीर्थ’ (अंबेडकर जी से जुड़े 5 स्थानों) का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जितना सम्मान हमारी सरकार ने बाबा साहेब को दिया है, उतना पहले कभी नहीं मिला।