Monday , August 24 2026

यूपी में सोने-चांदी का आज का भाव: शादी से पहले खरीदारी का है मन? तो पहले रेट जान लें

नया साल2026आने वाला है और मकर संक्रांति के बाद शादियों का सीजन भी शुरू हो जाएगा. ऐसे में बहुत से लोग सोने-चांदी की खरीदारी की तैयारी में लगे हैं. आमतौर पर शादी के सीजन में सोने-चांदी के दाम बढ़ जाते हैं,लेकिन इस बार थोड़ी राहत देखने को मिल रही है.क्या चल रहा है सोने-चांदी का रेट?पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में थोड़ी नरमी चल रही थी,लेकिन आज दामों में फिर से हल्का बदलाव आया है. आइए जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों जैसे लखनऊ,नोएडा,गाजियाबाद,कानपुर,वाराणसी और गोरखपुर में आज सोना-चांदी किस भाव पर मिल रहा है.24कैरेट सोने का भावअगर आप शुद्ध सोने (24कैरेट) में निवेश करना चाहते हैं,तो आज यानी22 दिसंबर2025को इसका भाव₹1,30,200प्रति10ग्राम (एक तोला) है.22कैरेट सोने का भाववहीं,गहनों के लिए इस्तेमाल होने वाले22कैरेट सोने का रेट आज₹1,24,000प्रति10ग्राम चल रहा है. अगर चांदी की बात करें तो आज चांदी का भाव₹2,26,000प्रति किलोग्राम है.क्यों बदल रहे हैं दाम?जानिए क्या कहते हैं जानकारबाजार के जानकारों का कहना है कि सोने के दाम में जो यह उतार-चढ़ाव दिख रहा है,वह एक तरह का “करेक्शन” है. दरअसल, इस साल सोने की कीमतों में50%से भी ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई थी,इसलिए अब लोग अपना मुनाफा वसूल कर रहे हैं,जिससे कीमतों में थोड़ी नरमी आई है.उनका यह भी मानना है कि अगर दुनियाभर में कोई बड़ी हलचल या तनाव बढ़ता है,तो सोना फिर से महंगा हो सकता है क्योंकि लोग इसे सबसे सुरक्षित निवेश मानते हैं.