
यूपी में सुहाने मौसम का दौर अब खत्म हो गया है। उमस भरी गर्मी के बाद अब ठंड की दस्तक होनी थी,लेकिन इससे पहले ही मौसम ने ऐसी पलटी मारी है कि हर कोई हैरान है। प्रदेश में बारिश का एक नया दौर शुरू हो गया है,और इसकी वजह है’मोंथा’नाम का चक्रवाती तूफान। इस तूफान का असर भी दिखने लगा है। राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में आज सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है,और तेज बर्फीली हवाओं ने तापमान को गिराकर ठंड का एहसास करा दिया है।किसानों के माथे पर चिंता की लकीरेंपिछले कुछ दिनों से यूपी का मौसम बदला हुआ है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और आज सुबह से ही कई जगहों पर रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम ठंडा हो गया है, लेकिन इस बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में धान की फसल कटाई के लिए तैयार खड़ी है, ऐसे में बारिश उसकी तबाही का कारण बन सकती है। मौसम विभाग ने ऊपर से मोंठ तूफान को लेकर भी बड़ी चेतावनी जारी की है।कब और कहां दिखेगा’मोंथा’तूफान का सबसे ज्यादा असर?मौसम विभाग के मुताबिक, ‘मोंथा’तूफान का सबसे खतरनाक असर उत्तर प्रदेश में30और31अक्टूबरको देखने को मिलेगा।30अक्टूबर:इस दिन पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर औरपूर्वी यूपी में लगभग सभी जगहों परगरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान30से40किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बिजली गिरने का भी खतरा है।पूर्वी यूपी में तो कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिशभी हो सकती है।इन जिलों में जारी हुआ भारी बारिश का अलर्टमौसम विभाग ने गुरुवार के लिए एक विशेष सूची जारी की है.चित्रकूट, बलिया, देवरिया, सुल्तानपुर, कौशांबी, प्रयागराज, जौनपुर, गाज़ीपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, आज़मगढ़, मऊ और अंबेडकर नगर में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन इलाकों में रहने वाले लोगों को खास तौर पर सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
UK News