Thursday , April 23 2026

यूपी: 69000 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की होगी भर्ती, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

UP Anganwadi Bharti 2025: उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी भर्ती अभियान बड़े पैमाने पर चल रहा है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के 69,000 पद रिक्त हैं। इनमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 7,952 पद और सहायिकाओं के 61,254 पद शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इन पदों को भरने के लिए सभी जिलों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है। यह भर्ती इंटरमीडिएट पास महिलाओं के लिए है।रिपोर्ट के अनुसार, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशालय ने इस संबंध में सभी जिलों को निर्देश भेज दिए हैं। इसमें कहा गया है कि जिलों में रिक्त पदों का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसके लिए upanganwadibharti.in पोर्टल तैयार किया गया है।आयु सीमा और शैक्षिक योग्यताआंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो कार्यकर्ता पद के लिए इंटरमीडिएट और सहायिका पद के लिए 5वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।उन्हें भर्ती में प्राथमिकता दी जाती है।इस भर्ती प्रक्रिया में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाओं को वरीयता दी जाएगी। यदि ग्राम पंचायत में कोई अभ्यर्थी उपलब्ध न हो, तो न्याय पंचायत स्तर से श्रेणीवार चयन किया जाएगा।