
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज ग्राम्य विकास विभाग के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर वीबी जी राम जी योजना के मुख्या लय एवं जिला स्तरीय क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। उपमुख्यमंत्री ने योजना की प्रगति का ब्योरा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि डबन इंजन सरकार की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। जनप्रतिनिधियों एवं पंचायतों की सुदृढ़ सहभागिता उपमुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि वीबी जी राम जी योजना में को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने तथा स्थानीय निकायों की भूमिका सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रत्येक जनपद में पंच सम्मेलन का आयोजन किया जाए। इन सम्मेलनों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों (सांसदों, विधायकों, जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्यों) और ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए, जिससे विकास योजनाओं में जन-सहभागिता और पारदर्शिता बनी रहे। आगामी त्योजहार के दृष्टिगत वीबी जी राम जी योजना के कार्य आवंटन एवं निष्पादन में तेजी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और रोजगार सृजन के उद्देश्य से उन्होंने निर्देश दिया कि ब्लॉक स्तर पर पंजीकृत कार्ड धारकों को कार्यों में तेजी लाते हुए तत्काल कार्य आवंटित किए जाएं। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर के अधिकारी स्वयं निगरानी रखें ताकि किसी भी पात्र कार्ड धारक को कार्य प्राप्त करने एवं मजदूरी के भुगतान में अनावश्यक विलंब न हो। लापरवाही पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी मा० उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में ताकीद करते हुए कहा कि योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। किसी भी स्तर पर पाई जाने वाली ढिलाई, हीलाहवाली या अनियमितता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर उनके विरुद्ध त्वरित अनुशासनात्मक कदम उठाए जाएंगे।
UK News