
वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों के संबंध में श्री मौर्य ने अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जाए तथा जलभराव, क्षति या अन्य समस्या सामने आने पर तत्काल कार्रवाई कर समाधान सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की जानकारी तत्काल उच्च स्तरीय अधिकारियों को दी जाए।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज कैम्प कार्यालय, सात कालिदास मार्ग, लखनऊ पर आयोजित ‘जनता दर्शन में सड़क, नाली, जल निकासी, पेयजल, बिजली, आवास, राशन, पेंशन, राजस्व, रोजगार और आर्थिक सहायता से संबंधित मामले सामने आए। उपमुख्यमंत्री ने पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पेंशन, किसान कल्याण, रोजगार एवं स्वरोजगार तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
श्री मौर्य ने कहा कि पंक्ति में सबसे पीछे खड़े व्यक्ति को एहसास करना है कि ‘सरकार आपके साथ है’, यही जनता दर्शन का मूल उद्देश्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
UK News