Thursday , April 30 2026

सपा और कांग्रेस महिलाओं का विकास नहीं, उन्हें पिछड़ा बनाए रखना चाहते हैं, पश्चिम बंगाल की जनता बदलाव के लिए आतुर, केशव प्रसाद मौर्य

श्री मौर्य ने पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनावों (दूसरे चरण) का उल्लेख करते हुए विश्वास जताया कि वहां की जनता बदलाव के लिए आतुर है। “पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग में जनता भारतीय जनता पार्टी को भर-भर कर वोट दे रही है। वहां की जनता ने तुष्टिकरण को नकार कर विकास को चुना है। यह स्पष्ट है कि बंगाल में इस बार भाजपा की सरकार आने वाली है।उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने विपक्षी दलों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की मानसिकता हमेशा से महिला विरोधी रही है। उन्होंने कहा कि इन दलों के प्रमुख कभी नहीं चाहते कि महिलाएं सदन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं या राजनीति के माध्यम से सशक्त बनें।श्री मौर्य ने कहा कि विपक्षी दल महिलाओं के सदन में आने और नीति-निर्धारण में उनकी भागीदारी के खिलाफ हैं। वे महिलाओं को केवल वोट बैंक तक सीमित रखना चाहते हैं। उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस की नीति महिलाओं को’दबा-कुचला’रखने की रही है। वे नहीं चाहते कि महिलाएं स्वतंत्र होकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दें। आश्रित रखने की मानसिकता: उन्होंने आगे कहा कि इन दलों के नेताओं की मानसिकता महिलाओं को सदैव दूसरों पर आश्रित रखने की है,ताकि उनका राजनीतिक प्रभुत्व बना रहे।श्री मौर्य ने स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।’नारी शक्ति’को सम्मान और सदन में उनका उचित स्थान दिलाना सरकार की प्राथमिकता है,जबकि विपक्ष उनके मार्ग में केवल रोड़े अटकाने का कार्य कर रहा है।