Sunday , November 22 2026

हुनर को सम्मान, युवाओं को नई पहचान-विकसित भारत की मजबूत नींव बन रहा उत्तर प्रदेश : केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार प्रदेश तेजी से विकास और रोजगार के नए अवसरों का केंद्र बन रहा है। डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत लखनऊ में मेटेरियल टाइटेनियम और सुपर एलॉय का प्लांट शुरू स्थापित, आयुध पैराशूट निर्माणी ने लड़ाकू विमान तेजस के लिए स्वदेशी पायलट पैराशूट विकसित किया जा रहा हैं, Raphe mPhibr स्वदेशी विमान तकनीकों और अगली पीढ़ी के लड़ाकू विमानों से जुड़ी क्षमताओं पर काम कर रहे है। देश के लगभग 60 प्रतिशत एक्सप्रेस-वे और संपर्क मार्ग उत्तर प्रदेश में हैं। कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग में सुधार के साथ प्रदेश ने विकास की नई पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी/ग्रामीण) के तहत आवास निर्माण में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है।

उप मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए यह गौरव का विषय है कि पहली बार प्रदेश में कौशल दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन हुआ और प्रधानमंत्री स्वयं युवाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए आये। उन्होंने बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई), राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों (एनएसटीआई) और प्रशिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीओटी) के 52 राष्ट्रीय टॉपर्स को प्रधानमंत्री द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा देशभर में 8.6 लाख से अधिक प्रशिक्षुओं को उनके संबंधित प्रशिक्षण केंद्रों पर सम्मानित किया गया। यह पहल कौशल प्रशिक्षण को प्रोत्साहित करने के साथ युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभा रही है।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में प्रदेश में लगभग 28 लाख लखपति दीदियां आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रही हैं। महिलाओं के माध्यम से दुग्ध उत्पादन एवं प्रसंस्करण में उत्तर प्रदेश देश में अग्रणी है। फल एवं सब्जियों सहित कुल बागवानी उत्पादन में भी प्रदेश पहले स्थान पर है। घरेलू पर्यटन में उत्तर प्रदेश देश में शीर्ष पर है, जबकि विदेशी पर्यटकों के आगमन के मामले में विश्व में चौथे स्थान पर है।