Sunday , June 14 2026

गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ी बड़ी खुशखबरी, अब हापुड़-किठौर मार्ग से सीधे चढ़ सकेंगे

Ganga Expressway new interchange : गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों और आसपास के गावों के लिए एक अच्छी खबर है। अब एक्सप्रेसवे को किठौर-हापुड़ मार्ग से सीधे जोड़ने के लिए एक इंटरचेंज बनाया जाएगा। यह इंटरचेंज अटौला और शाफियाबाद लौटी गांवों की सीमा पर बनेगा,जिससे लोगों की एक बहुत पुरानी मांग पूरी हो जाएगी।सरकार ने दी मंजूरी, 10करोड़ में खरीदी जाएगी जमीनइस इंटरचेंज के बनने का रास्ता अब साफ हो गया है। यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) ने इसके निर्माण की अनुमति दे दी है और इसके लिए जरूरी अतिरिक्त जमीन खरीदने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दिखा दी है। जिला प्रशासन अब इस काम में तेजी लाएगा और करीब3हेक्टेयर (30307वर्ग मीटर) जमीन का अधिग्रहण करेगा,जिस पर लगभग10.18करोड़ रुपये का खर्च आएगा।पहले गंगा एक्सप्रेसवे इस सड़क के ऊपर से गुजरता था और नीचे एक अंडरपास बना दिया गया था,जिससे लोग एक्सप्रेसवे पर चढ़ नहीं पाते थे। स्थानीय ग्रामीण लंबे समय से यहां एक इंटरचेंज बनाने की मांग कर रहे थे ताकि उन्हें एक्सप्रेसवे पकड़ने के लिए घूमकर न जाना पड़े। यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपक कुमार का आदेश जिला प्रशासन को मिल चुका है,जिसके बाद जमीन अधिग्रहण का काम जल्द शुरू होगा।नवंबर तक पूरा हो जाएगा मेरठ से बदायूं तक का सफरदूसरी तरफ,पूरे गंगा एक्सप्रेसवे का काम भी तूफानी रफ्तार से चल रहा है। यूपीडा के अधिकारियों का दावा है कि एक्सप्रेसवे का पहला हिस्सा,यानी मेरठ से बदायूं तक का130किलोमीटर का टुकड़ा,नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।एक्सप्रेसवे को अब फाइनल टच दिया जा रहा है। टोल प्लाजा का कंट्रोल रूम बनकर तैयार है और टोल बूथ पर मशीनें लगाई जा रही हैं। इस हिस्से में बनने वाले161पुल,अंडरपास और दूसरे ढांचों में से ज्यादातर का काम पूरा हो चुका है। बस सिंभावली में एक रेलवे ओवर ब्रिज का थोड़ा सा काम बाकी है,जिसे अक्टूबर के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।