
Noida Metro new route map : नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रहने वाले लाखों लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC)ने शहर में मेट्रो का जाल बिछाने की तैयारी तेज कर दी है। तीन नए और बेहद जरूरी मेट्रो रूट के विस्तार के लिए पहला बड़ा कदम उठाते हुए, NMRCने एक’डिटेल डिजाइन सलाहकार’को चुनने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इसका मतलब है कि अब इन प्रोजेक्ट्स का ब्लूप्रिंट बनाने का काम जल्द शुरू होगा।यह सलाहकार तीनों रूट की सिविल डिजाइन,लागत,बिजली और ट्रैक के काम से जुड़ा सर्वे करकेNMRCको एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगा। इस महत्वपूर्ण काम के लिए नोएडा मेट्रो24करोड़21लाख रुपये खर्च करेगी।किस रूट पर कितना काम हुआ?बोड़ाकी रूट:इस रूट को केंद्र सरकार से हरी झंडी मिल चुकी है,इसलिए इसका काम सबसे पहले आगे बढ़ सकता है।सेक्टर-142से बॉटनिकल गार्डन:इस रूट पर केंद्र सरकार के साथ बैठक हो चुकी है। अब बस बैठक के मिनट्स का इंतजार है,जिसके बाद इसे कैबिनेट से अंतिम मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। यानी यह रूट भी मंजूरी के बेहद करीब है।नोएडा-ग्रेटर नोएडा वेस्ट रूट:इस रूट पर अभी केंद्र के साथ बैठक होनी बाकी है,इसलिए इसकी मंजूरी की प्रक्रिया में बाकी दोनों रूट से थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है।यह कदम नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा,जिससे लाखों निवासियों का सफर आसान और आरामदायक हो जाएगा।
UK News