High protein vegetarian foods in India : अगर आप शाकाहारी हैं और प्रोटीन का नाम सुनते ही आपके दिमाग में सिर्फ पनीर या दूध का ख्याल आता है, तो अपनी इस सोच को बदलने का वक्त आ गया है। ज्यादातर लोग यह मानते हैं कि वेजिटेरियन खाने में प्रोटीन के ज्यादा ऑप्शन नहीं होते, लेकिन यह सिर्फ एक मिथक है।
प्रकृति ने हमें ऐसी कई स्वादिष्ट और पौष्टिक शाकाहारी चीजें दी हैं, जिनमें प्रोटीन की मात्रा इतनी जबरदस्त है कि वे पनीर को भी आसानी से टक्कर दे सकती हैं। ये चीजें न सिर्फ आपकी प्रोटीन की जरूरत को पूरा करेंगी, बल्कि आपकी सेहत को भी कई और तरीकों से फायदा पहुंचाएंगी। चलिए, जानते हैं प्रोटीन से भरपूर इन 6 शाकाहारी सुपरफूड्स के बारे में।
1. कुट्टू – सिर्फ व्रत का खाना नहीं!
कुट्टू को अक्सर लोग व्रत में खाते हैं, लेकिन यह अनाज प्रोटीन का एक छिपा हुआ खजाना है। जब आप इसे दाल के साथ मिलाकर खिचड़ी बनाते हैं, तो यह एक कंप्लीट मील बन जाता है, जिसमें भरपूर प्रोटीन और फाइबर होता है। यह पेट के लिए बहुत हल्का होता है और आसानी से पच जाता है।
2. छोले – स्वाद और सेहत का संगम
किस भारतीय को गरमागरम मसालेदार छोले पसंद नहीं? लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ छोले प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत हैं? इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आपको बेवजह की भूख नहीं लगती और आप उल्टे-सीधे स्नैक्स खाने से बच जाते हैं।
3. मूंग दाल की चिला/चीला – नाश्ते का सबसे हेल्दी ऑप्शन
मूंग दाल को प्रोटीन का पावरहाउस माना जाता है। सुबह के नाश्ते में इससे बना कुरकुरा और स्वादिष्ट चीला दिन की शुरुआत करने का सबसे सेहतमंद तरीका है। यह पचाने में बहुत आसान होता है और आपको दिन भर के लिए एनर्जी देता है।
4. क्विनोआ और छोले का सलाद – मॉडर्न जमाने का सुपरफूड
यह सलाद थोड़ा मॉडर्न जरूर है, लेकिन सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं। क्विनोआ को ‘कंप्लीट प्रोटीन’ कहा जाता है क्योंकि इसमें शरीर के लिए जरूरी सभी 9 अमीनो एसिड होते हैं, जो आमतौर पर शाकाहारी चीजों में एक साथ नहीं मिलते। जब इसे छोले और सब्जियों के साथ मिलाया जाता है, तो यह प्रोटीन और फाइबर का एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन बन जाता है।
5. राजमा – हर किसी का फेवरेट
राजमा-चावल का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। राजमा सिर्फ स्वाद में ही बेहतरीन नहीं, बल्कि यह प्लांट-बेस्ड प्रोटीन का एक जबरदस्त सोर्स है। इसे चावल के साथ खाने पर यह एक संपूर्ण और पौष्टिक भोजन बन जाता है, जो आपकी स्वाद और सेहत, दोनों का ख्याल रखता है।
6. अंकुरित मूंग का सलाद – कच्चा प्रोटीन
कच्ची मूंग से कहीं ज्यादा फायदेमंद होती है अंकुरित मूंग। जब दाल अंकुरित होती है, तो उसमें मौजूद पोषक तत्वों, खासकर प्रोटीन की मात्रा कई गुना बढ़ जाती है। रोज अपने सलाद में बस थोड़ी सी अंकुरित मूंग शामिल करके आप अपनी प्रोटीन की जरूरत को आसानी से पूरा कर सकते हैं।
तो अगली बार जब कोई कहे कि शाकाहारी खाने में प्रोटीन कहां होता है, तो उन्हें यह लिस्ट जरूर दिखाएं!
UK News
