Monday , November 23 2026

एक हीरो, जिसकी 2 फिल्मों ने कमाए ₹2800 करोड़! ये रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया

भारतीय सिनेमा में हर साल सैकड़ों फिल्में आती हैं,कुछ चलती हैं,कुछ पिट जाती हैं। लेकिन कुछ सितारे ऐसे होते हैं,जिनकी फिल्म आने का मतलब ही होता है त्योहार। जब उनकी फिल्म का सिर्फ ऐलान होता है,तो पूरा देश इंतजार करता है और जब वो रिलीज होती है,तो बॉक्स ऑफिस पर सुनामी आ जाती है।आज हम एक ऐसे ही सुपरस्टार की बात कर रहे हैं। ये अल्लू अर्जुन,राम चरण या जूनियर एनटीआर नहीं हैं। ये वो हीरो है,जिसने7साल के अंदर अपनी सिर्फ दो फिल्मों से ऐसा इतिहास रच दिया,जो आज तक कोई दूसरा भारतीय एक्टर नहीं कर पाया।वो हीरो,जो बना भारत का पहला असली पैन-इंडिया स्टारहम बात कर रहे हैं‘बाहुबली’यानी प्रभास की। हाल ही में46साल के हुए प्रभास आज उस मुकाम पर हैं,जहां पहुंचना किसी भी एक्टर के लिए एक सपना होता है। प्रभास भारत के इकलौते ऐसे एक्टर हैं,जिनकी दो फिल्मों ने दुनियाभर में1000करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।पहली सुनामी -‘बाहुबली2:द कन्क्लूजन’ (2017):इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा का इतिहास हमेशा के लिए बदल दिया। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं,बल्कि एक आंधी थी। दुनियाभर में इस फिल्म ने लगभग1788करोड़ रुपयेका कलेक्शन किया और प्रभास को रातों-रात भारत का सबसे बड़ा स्टार बना दिया।दूसरी गूंज -‘कल्कि2898एडी’:कई लोगों को लगा कि’बाहुबली’जैसी सफलता दोहराना नामुमकिन है। लेकिन प्रभास ने’कल्कि2898एडी’से एक बार फिर साबित कर दिया कि बॉक्स ऑफिस के असली राजा वही हैं। इस साइंस-फिक्शन फिल्म ने भी दुनियाभर में1042करोड़ रुपयेसे ज्यादा की कमाई करके प्रभास को1000करोड़ क्लब का एकमात्र‘डबल सेंचुरी’वाला हीरो बना दिया।4साल का’वनवास’,जो लाया कामयाबी का तूफानप्रभास की यह कामयाबी रातों-रात नहीं मिली। इसके पीछे एक बहुत बड़ा त्याग और जोखिम छिपा है। जब प्रभास ने एस.एस. राजामौली की‘बाहुबली’साइन की,तो उन्होंने अपनी जिंदगी के लगभग4साल इस एक प्रोजेक्ट को दे दिए।इस दौरान उन्होंने न कोई दूसरी फिल्म साइन की,न कोई विज्ञापन किया। यह एक ऐसा जुआ था,जिसमें उनका पूरा करियर दांव पर लगा था। लेकिन इस तपस्या का फल इतना मीठा मिला कि आज प्रभास भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े और महंगे सितारों में से एक हैं।बॉक्स ऑफिस के बाहर भी’बाहुबली’प्रभास की धाक सिर्फ कमाई के आंकड़ों तक ही सीमित नहीं है।वह पहले दक्षिण भारतीय एक्टर हैं,जिनका वैक्स स्टैचू बैंकॉक के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगा है।साल2021में उन्हें एशिया के सबसे हैंडसम मैन का खिताब भी मिल चुका है।प्रभास की कहानी बताती है कि जुनून और समर्पण से आप वो इतिहास रच सकते हैं,जिसे तोड़ना लगभग नामुमकिन हो।