Sunday , June 14 2026

7 दिन पहले मंत्री जी ने काटा था फीता, आज उसी फैक्ट्री में फटा बॉयलर, 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत!

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आज उस वक्त मातम पसर गया,जब एक नई-नवेली फैक्ट्री में बॉयलर फटने से भीषण धमाका हो गया। धमाका इतना ज़ोरदार था कि इसकी आवाज़ से दूर-दूर तक के इलाके दहल गए और लोगों में दहशत फैल गई।इस रूह कंपा देने वाले हादसे मेंदो मजदूरों की मौके पर ही मौतहो गई,जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं,जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।खुशियां मातम में बदलीं,सिर्फ7दिन पुरानी थी फैक्ट्रीसबसे ज़्यादा हैरान और दुखी करने वाली बात यह है कि यह फैक्ट्री सिर्फ7दिन पुरानी थी। यह हादसा सहारनपुर केशेखपुरा कदीमइलाके में स्थित एक फैक्ट्री में हुआ,जहां पुराने टायरों से तेल निकाला जाता है।आपको बता दें कि इस फैक्ट्री का उद्घाटन बड़े ही धूमधाम से मात्र सात दिन पहले, 19अक्टूबरको ही हुआ था। इस उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री जसवंत सैनी और आचार्य प्रमोद कृष्णन जैसे कई बड़े और जाने-माने लोग भी शामिल हुए थे। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि जिस जगह जश्न का माहौल था,वहां एक हफ्ते के अंदर ही चीख-पुकार और मातम पसर जाएगा।आंखों देखा हाल: “कान फाड़ देने वाला धमाका और फिर आग ही आग”मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सब कुछ सामान्य चल रहा था,तभी अचानक बॉयलर में एक कान फाड़ देने वाला धमाका हुआ। देखते ही देखते आग की ऊंची-ऊंची लपटों ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया और हर तरफ अफरातफरी मच गई।जैसे ही खबर मिली,पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने और बचाव कार्य में जुट गईं। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां उनका इलाज चल रहा है।पुलिस ने मृतकों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और स्थानीय प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच के आदेश दे दिए हैं। इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा के मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।