
नई दिल्ली:नवंबर महीने की शुरुआत बारिश,ठंडक और पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावनाओं के साथ हो रही है।बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान’मोंथा’का असर अभी भी कई राज्यों पर बना हुआ है,जिसके चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ है।एक तरफ जहां मैदानी इलाकों में तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ेगी,वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। दिल्ली और एनसीआर में लोगों को ठंड के साथ-साथ प्रदूषण की दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है। आइए जानते हैं यूपी, बिहार, दिल्ली और अन्य राज्यों में नवंबर का मौसम कैसा रहने वाला है।दिल्ली में प्रदूषण और ठंड का डबल अटैकराजधानी दिल्ली और एनसीआर में ठंड के साथ-साथ वायु प्रदूषण का खतरा भी बढ़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार,दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 268के स्तर पर पहुंच गया है,जो खराब श्रेणी में आता है। गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम जैसे शहरों में भी हवा की गुणवत्ता खराब है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में फिलहाल तेज बारिश की कोई संभावना नहीं है,हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।4-5नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा,जिसके प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ने की संभावना है।पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावनानवंबर की शुरुआत उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में शुष्क मौसम के साथ होगी,लेकिन 5नवंबर के बाद मौसम में बड़ा बदलाव आ सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)ने उत्तराखंड के चमोली,उत्तरकाशी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश के साथ बर्फबारी का अनुमान जताया है।यूपी और बिहार में जारी रहेगा बारिश का दौरउत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।IMDने5नवंबर तक राज्य में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। खास तौर पर कानपुर, इटावा, अयोध्या, प्रयागराज और गोरखपुर जैसे शहरों में बारिश हो सकती है। बुंदेलखंड के पूर्वी हिस्सों में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।बिहार में भी’मोंथा’ तूफान का असर दिख रहा है। राजधानी पटना समेत गया,भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में अगले24घंटों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।2नवंबर के बाद राज्य में मौसम के करवट लेने की उम्मीद है,जिसके बाद तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी का प्रकोप बढ़ेगा।अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?पूर्वी भारत: ‘मोंथा’तूफान का सबसे ज्यादा असर पूर्वी राज्यों में दिख रहा है। पश्चिम बंगाल,ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रहेगा।दक्षिण और पश्चिम भारत:मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश,तेलंगाना,तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में भी अगले दो दिनों के लिए मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।राजस्थान:अहमदाबाद,जयपुर और मुंबई सहित कई जिलों में अगले3-4दिनों तक बारिश की संभावना है,जिससे इन इलाकों में भी ठंडक बढ़ सकती है।
UK News
