
दिल्ली-NCRमें अब सर्दी ने धीरे-धीरे अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। सुबह और रात की ठंडी हवाओं ने लोगों को यह एहसास दिला दिया है कि अब स्वेटर और शॉल निकालने का वक्त आ गया है। घरों मेंACऔर कूलर तो कब के बंद हो चुके हैं,अब पंखों ने भी चलना बंद कर दिया है।हालांकि,दिन में निकल रही धूप अभी भी हल्की गर्मी का एहसास करा रही है,लेकिन यह राहत ज़्यादा देर की नहीं है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में पारा14डिग्री सेल्सियस तकनीचे लुढ़क सकता है,जिससे ठंड में भारी इजाफा होगा।क्यों और कब बढ़ेगी ठंड?मौसम विभाग के अनुसार,आज यानी4नवंबर को एक नयापश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance)हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो रहा है। इसका सीधा असर दिल्ली के मौसम पर भी पड़ेगा,जिससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।5से9नवंबर के बीच न्यूनतम तापमान13से19डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?मौसम विभाग के मुताबिक,आज दिल्ली-NCRमें सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे और धुंध के साथ हुई। दिन में धूप निकलने की संभावना है,लेकिन शाम ढलते ही तापमान एक बार फिर गिरेगा और मौसम में ठंडक घुल जाएगी। आज अधिकतम तापमान29डिग्रीऔर न्यूनतम तापमान18डिग्रीसेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।ठंड के साथ प्रदूषण की जानलेवा मारदिल्ली वालों को इस समय दोहरी मार झेलनी पड़ रही है – एक तरफ बदलता मौसम,तो दूसरी तरफ जानलेवा प्रदूषण। राजधानी पूरी तरह से स्मॉग की चादर में लिपटी हुई है और हवा की गुणवत्ता’बेहद खराब’स्तर पर पहुंच गई है।आज सुबह का AQI:दिल्ली का औसतAQI 309दर्ज किया गया,जो’बेहद खराब’श्रेणी में आता है।NCRका हाल भी बेहाल:नोएडा:329ग्रेटर नोएडा:318गाजियाबाद: 375 (गंभीर श्रेणी के करीब)गुरुग्राम: 218फरीदाबाद: 195सोमवार को दिल्ली कारिज इलाका13.4डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। यह बदलता मौसम और खतरनाक प्रदूषण का कॉकटेल सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। डॉक्टरों ने लोगों को,खासकर बच्चों और बुजुर्गों को,सुबह-सुबह बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।
UK News
