_1107355476.jpg)
देशभर में सर्दी ने दस्तक दे दी है,लेकिन मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. एक तरफ दक्षिण भारत में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है,जिससे भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है,तो वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है. चलिए जानते हैं,मौसम विभाग (IMD)के अनुसार आज, 7नवंबर को देशभर का मौसम कैसा रहने वाला है.दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट,इन राज्यों में रहें सावधानउत्तर-पूर्वी मानसून के सक्रिय होने से दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश और आंधी-तूफान की आशंका है.आज (7नवंबर):तटीय आंध्र प्रदेश,यनम,रायलसीमा और दक्षिणी कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भी चेतावनी जारी की है,इसलिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है.पहाड़ों पर बर्फबारी,मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंडपश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में मौसम बदल गया है.जम्मू-कश्मीर,हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंडके ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी हो सकती है. इसका सीधा असर मैदानी इलाकों पर पड़ेगा और ठंडक बढ़ेगी.दिल्ली से लेकर बिहार तक,मैदानी इलाकों का हालदिल्ली-NCR:राजधानी में प्रदूषण का स्तर अब भी’बेहद खराब’बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक,अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी,जिससे ठंड का एहसास बढ़ेगा. हालांकि,बारिश की कोई उम्मीद नहीं है.राजस्थान:यहां अब मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा,लेकिन तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार,कुछ जगहों पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है.उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश:इन राज्यों में भी बादल छाए रहने और हवाएं चलने से मौसम में बदलाव महसूस होगा.बिहार:यहां मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है.10नवंबर तक हल्की सर्दी और कोहरे की शुरुआत हो सकती है.झारखंड:यहां भी मौसम शुष्क और सामान्य रहेगा. सुबह के वक्त हल्की ठंड महसूस होगी,लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा.अब तेजी से गिरेगा तापमान!मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अब देश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट आएगी.पूर्वी उत्तर प्रदेश:अगले24घंटों में तापमान2-4डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.मध्य भारत:अगले2दिनों में पारा2-4डिग्री तक लुढ़क सकता है.पूर्वी और पश्चिमी भारत:यहां भी अगले कुछ दिनों में तापमान2-3डिग्री सेल्सियस तक कम होने की संभावना है,जिससे ठंड बढ़ेगी.
UK News
