Tuesday , October 27 2026

“शहीदों को सलाम, आंदोलनकारियों को सम्मान!” उत्तराखंड स्थापना दिवस पर धामी सरकार का बड़ा ऐलान, पेंशन में बंपर बढ़ोतरी

उत्तराखंड अपने25वें स्थापना दिवस का जश्न मनाने की तैयारी कर रहा है,और इस बड़े मौके से ठीक पहले,राज्य सरकार ने उन लोगों के लिए सम्मान और सहायता का पिटारा खोल दिया है,जिनके संघर्ष और बलिदान से इस राज्य का जन्म हुआ था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलन के शहीदों और आंदोलनकारियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं,जिनमें मासिक पेंशन में भारी वृद्धि से लेकर शहीदों के नाम पर गांवों की सुविधाओं का नामकरण तक शामिल है।शनिवार को देहरादून में शहीद स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “उत्तराखंड का निर्माण सिर्फ एक राजनीतिक फैसला नहीं था,बल्कि यह लाखों लोगों के त्याग,संघर्ष और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।” उन्होंने खटीमा,मसूरी और रामपुर तिराहा की उन दर्दनाक घटनाओं को याद किया,जहां राज्य के लिए लड़ते हुए कई लोगों ने अपनी जानें गंवाईं। सीएम धामी ने इन घटनाओं को राज्य के इतिहास का “अमर अध्याय” बताया।शहीदों को नमन करते हुए उन्होंने कहा, “आंदोलनकारियों को दी जाने वाली पेंशन और अन्य सुविधाएं महज कोई आर्थिक सहायता नहीं,बल्कि इस राज्य की ओर से उनके प्रति कृतज्ञता का एक प्रतीक हैं।”आंदोलनकारियों के लिए सरकार के बड़े ऐलान:शहीदों के नाम पर होगा गांव का नाम:जिन शहीदों ने राज्य के लिए अपनी जान कुर्बान की,उनके पैतृक गांवों में सड़कों और अन्य बुनियादी सुविधाओं का नाम अब उन्हीं के नाम पर रखा जाएगा।पेंशन में भारी बढ़ोतरी:आंदोलन के दौरान जो लोग7दिन या उससे ज्यादा जेल में रहे या घायल हुए,उनकी मासिक पेंशन₹6,000से बढ़ाकर ₹7,000कर दी गई है।अन्य श्रेणियों के आंदोलनकारियों की मासिक पेंशन भी₹4,500से बढ़ाकर ₹5,500की गई है।जो आंदोलनकारी आंदोलन के दौरानविकलांग हो गए थे,उनकी पेंशन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी की गई है। अब उन्हें₹20,000की जगह₹30,000प्रति माहपेंशन मिलेगी। साथ ही,उनकी देखभाल के लिए एकमेडिकल असिस्टेंटभी मुहैया कराया जाएगा。शहीदों के आश्रितोंकी पेंशन में भी₹2,500की वृद्धिकी गई है।सीएम धामी की भावुक अपील:’घर में5दीये जलाएं’मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी लोगों से एक भावुक अपील भी की। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर,राज्य आंदोलनकारियों के त्याग और बलिदान की याद में हर कोई अपने-अपने घरों मेंपांच दीयेजरूर जलाए।आपको बता दें कि रविवार को उत्तराखंड अपने गठन के25साल पूरे कर रहा है और इस मौके पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।