
असम के एनआईटी सिलचर में पढ़ रहे प्रथम वर्ष के तीन छात्रों के लिए वीकेंड पर घूमने जाना एक भयानक हादसे में बदल गया। शनिवार को संस्थान के ये तीन छात्र असम के दीमा हसाओ जिले में स्थित एक झरने में गिर गए और देर शाम तक उनका कोई पता नहीं चल सका था।लापता हुए छात्रों में दो लड़कियां और एक लड़का शामिल है,जो सभी कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग विभाग के फर्स्ट ईयर के छात्र थे। इनमें से एक छात्रा बिहार की रहने वाली है,जबकि बाकी दो छात्र उत्तर प्रदेश के हैं।क्या है पूरा मामला?जानकारी के अनुसार,ये छात्र अपने दोस्तों के एक ग्रुप के साथ वीकेंड मनाने के लिए अपने कॉलेज कैंपस से लगभग60किलोमीटर दूर,दीमा हसाओ के हरंगाजाओ इलाके में स्थित एक झरने पर गए थे। इसी दौरान दोपहर करीब3बजे,तीन छात्र झरने के तेज बहाव में गिर गए और लापता हो गए।खराब नेटवर्क के कारण बचाव कार्य में बाधादीमा हसाओ के एएसपी (क्राइम) फारुक अहमद ने बताया कि उन्हें जैसे ही सूचना मिली,पुलिस की एक टीम तुरंत मौके के लिए रवाना कर दी गई। इसके बाद राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF)की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।हालांकि,बचाव कार्य में एक बड़ी मुश्किल आ रही है। उन्होंने बताया, “घटनास्थल पर नेटवर्क की बहुत बड़ी समस्या है,जिस वजह से हम अपनी टीमों से ठीक से संपर्क भी नहीं कर पा रहे हैं।”देर शाम तक छात्रों का कुछ भी पता नहीं चल सका था और अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान में और भी दिक्कतें आ रही थीं।एनआईटी सिलचर के छात्र कल्याण डीन,एस.एस. धर भी शिक्षकों के एक समूह के साथ शाम को घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया, “हमने लापता हुए छात्रों के परिवारों को इस दुखद घटना की सूचना दे दी है और दो परिवारों के कल तक यहां पहुंचने की उम्मीद है।”
UK News
