Saturday , June 13 2026

Final Verdict : हॉलीवुड फिल्मों को भी पछाड़ दिया Stranger Things 5 को क्रिटिक्स ने बताया Epic और Masterpiece

News India Live, Digital Desk : जब ‘हॉपकिंस’ (Hawkins) का जिक्र होता है, तो दिमाग में बस अजीबोगरीब जानवर, अंधेरी दुनिया और इलेवन की सुपरपावर्स आती हैं। लेकिन इस बार, यानी सीजन 5 में मामला हद से ज्यादा गंभीर हो गया है।जो लकी लोग या क्रिटिक्स इसके शुरुआती एपिसोड्स देख चुके हैं, उनका कहना है कि यह टीवी इतिहास का सबसे “Grand” (भव्य) और “Gory” (खून-खराबे से भरा) अनुभव है।1. टीवी शो नहीं, यह तो फिल्म है! (Grand Scale)रिव्यूज में सबसे ज्यादा तारीफ इसके विजुअल्स की हो रही है। कहा जा रहा है कि डफर ब्रदर्स (Duffer Brothers) ने इसे किसी वेब सीरीज की तरह नहीं, बल्कि एक भारी-भरकम बजट वाली हॉलीवुड मूवी की तरह बनाया है। हर सीन, हर इफेक्ट इतना रीयल लगता है कि आप पलक नहीं झपका पाएंगे। इसे ‘सिनेमैटिक मास्टरपीस’ कहा जा रहा है।2. डर का लेवल दोगुना (Gory & Scary)अगर आप कमजोर दिल के हैं, तो शायद आपको तकिए के पीछे छिपना पड़ सकता है। क्रिटिक्स ने साफ़ कहा है कि यह सीजन ‘Gory’ है, यानी इसमें काफी हिंसा और डरावने सीन्स हैं। वेकना (Vecna) का कहर इस बार चरम पर है। यह सिर्फ बच्चों की कहानी नहीं रही, अब यह एक डार्क हॉरर स्टोरी बन चुकी है।3. इमोशन से भरपूर (Epic Finale)सिर्फ डर नहीं, इस सीजन में आपको अपने चहेते किरदारों के साथ रोना भी पड़ सकता है। चूंकि यह आखिरी सीजन है, तो ‘Stakes’ (दांव) बहुत ऊँचे हैं। समीक्षकों ने इसे “Epic” कहा है, जिसका मतलब है कि यह सालों तक याद रखा जाएगा। किरदारों की एक्टिंग और इमोशनल सीन्स दिल को छू लेने वाले हैं।4. क्या यह इंतज़ार के लायक था?जी हाँ, सौ फीसदी! रिव्यूज बताते हैं कि नेटफ्लिक्स ने इस पर पानी की तरह पैसा बहाया है और कहानी में कोई ढिलाई नहीं बरती है। कहानी वहीं से शुरू होती है जहाँ सब कुछ खत्म होता दिख रहा था, और पहले ही एपिसोड से यह आपको सीट से चिपकने पर मजबूर कर देती है