Sunday , May 3 2026

मैदान के ‘बाजीगर’ रवींद्र जडेजा हुए 37 के: अंडर-19 से शुरू हुआ सफर और बन गए दुनिया के बेस्ट ऑलराउंडर

Ravindra Jadeja Birthday status : आज भारतीय क्रिकेट के सबसे चहेते खिलाड़ियों में से एक रवींद्र जडेजा का जन्मदिन है।6दिसंबर1988को जन्मे जडेजा आज37साल के हो गए हैं। लेकिन मैदान पर उनकी चीते जैसी फुर्ती और जोश को देखकर कोई उनकी उम्र का अंदाज़ा नहीं लगा सकता। साल2009में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले जडेजा ने पिछले16सालों में खुद को टीम इंडिया की’रीढ़’साबित किया है।वो शुरुआत और’रॉकस्टार’का खिताबजडेजा की कहानी2008के अंडर-19वर्ल्ड कप से सुर्खियों में आई थी। विराट कोहली की कप्तानी वाली उस टीम में जडेजा ने अपनी गेंदबाजी से कोहराम मचा दिया था और10विकेट झटके थे। उनकी इस प्रतिभा को सबसे पहले महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने पहचाना था। आईपीएल के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए वॉर्न ने उन्हें’रॉकस्टार’का नाम दिया था। आज पूरी दुनिया देख रही है कि वॉर्न की वह भविष्यवाणी कितनी सच थी।टेस्ट क्रिकेट: जहां’जड्डू’का राज चलता हैअगर जडेजा को किसी फॉर्मेट का असली बादशाह कहा जाए,तो वह टेस्ट क्रिकेट ही होगा।उन्होंने अब तक89टेस्ट मैचों में4095रनबनाए हैं।गेंदबाजी में उनके नाम348विकेटदर्ज हैं।उनके नाम6शतक और27अर्धशतक भी हैं,जो बताते हैं कि वे मुसीबत के समय टीम के लिए दीवार बनकर खड़े हो सकते हैं।घरेलू मैदानों पर तो जडेजा का सामना करना बड़े-बड़े बल्लेबाजों के लिए पसीने छुड़ाने वाला होता है। वे अब5000रन और400विकेटके एक अनोखे क्लब की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।वनडे और आईसीसी ट्रॉफी के हीरोसफेद गेंद की क्रिकेट में भी जडेजा का कोई सानी नहीं है।206वनडे मैचों में उन्होंने2862रनबनाने के साथ-साथ231विकेटभी चटकाए हैं। क्रिकेट फैंस कभी नहीं भूल सकते कि कैसे2013की चैंपियंस ट्रॉफी में वे’गोल्डन बॉल’विनर (सबसे ज्यादा विकेट) बने थे और फाइनल के’मैन ऑफ द मैच’रहे थे। वहीं, 2025की चैंपियंस ट्रॉफी जीत में भी उनका योगदान बेहद अहम रहा है।टी20और आईपीएल के सिकंदरपिछले साल टी20वर्ल्ड कप जीतकर जडेजा ने अपने करियर का एक बड़ा सपना पूरा किया।74टी20मैचों में उनके नाम54विकेट और500से ज्यादा रन हैं। आईपीएल की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)की पीली जर्सी में जडेजा एक अलग ही रंग में दिखते हैं।4आईपीएल ख़िताब और 170से ज्यादा विकेट उन्हें आईपीएल के महानतम खिलाड़ियों में शामिल करते हैं।जडेजा सिर्फ अपने आंकड़ों से नहीं,बल्कि अपनी फील्डिंग से भी जाने जाते हैं। उनका’बुलेट थ्रो’और हवा में उड़कर कैच पकड़ने का अंदाज आज भी युवाओं को प्रेरित करता है। हैप्पी बर्थडे,सर जडेजा!