
News India Live, Digital Desk : साल 2025 अब हमें अलविदा कहने वाला है और 2026 दरवाजे पर दस्तक दे रहा है। जब भी नया साल आता है, हम सब यही मनाते हैं कि आने वाला साल हमारे परिवार के लिए खुशियां, सेहत और ढेर सारी बरकत लेकर आए। हम घर की साफ़-सफाई करते हैं, नई चीज़ें खरीदते हैं। लेकिन कभी-कभी सब कुछ सही होने के बाद भी घर में अजीब सी भारीपन या नेगेटिविटी (नकारात्मकता) महसूस होती है। हमारे बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि कभी-कभी हंसते-खेलते घर को भी “बुरी नज़र” लग जाती है।अगर आप चाहते हैं कि 2026 में आपके घर का माहौल पॉजिटिव रहे और बुरी बलाएं दूर रहें, तो वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी ‘लकी’ चीजों का ज़िक्र है, जिन्हें घर लाने से किस्मत बदल सकती है। आइए, जानते हैं वो 5 आसान चीजें कौन सी हैं।1. धातु का कछुआ (Metal Tortoise): स्थिरता का प्रतीकपुराने जमाने से कछुए को बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं जहाँ कछुआ होता है, वहां सब कुछ ‘स्थिर’ रहता है चाहे वो पैसा हो या सुख।क्या करें: नए साल पर एक धातु (पीतल या चांदी) का छोटा सा कछुआ घर ले आएं।कहाँ रखें: इसे पानी से भरे एक कटोरे में उत्तर दिशा (North) में रखें। यह धन आने के रास्ते खोलता है और आर्थिक तंगी दूर करता है।2. पिरामिड (Pyramid): नेगेटिविटी का दुश्मनअगर घर के सदस्यों में बिना वजह झगड़े होते हैं या मन अशांत रहता है, तो पिरामिड सबसे बेस्ट है।क्या करें: ताम्बे, पीतल या क्रिस्टल का पिरामिड खरीदें।फायदा: यह घर के ‘वास्तु दोष’ को सोख लेता है और पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाता है। इसे उस कमरे में रखें जहाँ परिवार सबसे ज्यादा वक्त बिताता है।3. काले घोड़े की नाल (Horseshoe): सुरक्षा कवचइस पर तो शायद हम सबने बचपन से सुना है। अगर आपको लगता है कि आपके घर की तरक्की को किसी की नज़र लग गई है, तो घोड़े की नाल अचूक उपाय है।क्या करें: इसे मुख्य दरवाजे (Main Gate) के ऊपर U आकार (ऊपर की तरफ खुला हुआ) में लगाएं। यह घर को बुरी ताकतों और नेगेटिव विचारों से बचाता है।4. तोते की तस्वीर या मूर्ति (Parrot): बच्चों के लिएअगर आपके घर में बच्चे हैं और उनका पढ़ाई में मन नहीं लगता, तो तोता (Parrot) बुध ग्रह का प्रतीक है जो बुद्धि देता है।क्या करें: उत्तर दिशा में तोते की एक सुन्दर सी तस्वीर या मूर्ति लगाएं। यह घर में खुशहाली लाता है और बच्चों का फोकस बढ़ाता है।5. विंड चाइम (Wind Chimes): सुरीली आवाज़घर में जब खामोशी चुभने लगे, तो विंड चाइम का सहारा लें। इसकी मीठी आवाज़ घर की “रकी हुई ऊर्जा” को चलायमान करती है।फायदा: जब हवा से विंड चाइम टकराती है, तो उस आवाज़ से घर में मौजूद सुस्ती और निगेटिविटी बाहर भाग जाती है।छोटी सी कोशिश, बड़ा बदलावये चीजें बहुत महंगी नहीं हैं, लेकिन विश्वास मानिये, इनका असर बहुत गहरा होता है। 2026 की शुरुआत इन शुभ चीजों के साथ कीजिये, ताकि पूरा साल आप और आपका परिवार मुस्कुराता रहे।
UK News