Wednesday , October 28 2026

तिनसुकिया–माकुम सड़क पर शव रखकर जाम, सैकड़ों लोगों का विरोध प्रदर्शन

तिनसुकिया (असम), 03 जनवरी : नए साल के पहले दिन हुई एक हत्या की घटना को लेकर शुक्रवार की रात तिनसुकिया–माकुम सड़क पर भारी तनाव देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में पुरुष और महिलाएं शव को सड़क पर रखकर मार्ग अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन में बैठ गए।स्थानीय लोगों के अनुसार, रत्नेश्वर बोरा नामक व्यक्ति की नए साल के पहले दिन बिछु मलाह द्वारा हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया।प्रदर्शनकारियों ने आरोपित बिछु मलाह की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सड़क जाम के कारण तिनसुकिया–माकुम मार्ग पर कई घंटों तक यातायात पूरी तरह ठप रहा।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत कराने का प्रयास किया। मामले की जांच जारी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।