Thursday , April 2 2026

Gold Silver Rate Today: ईरान युद्ध से सोने-चांदी में लगी ‘आग’! 24 कैरेट गोल्ड 1.53 लाख के पार, चांदी भी 2.55 लाख पर; चेक करें अपने शहर के नए रेट

नई दिल्ली: अगर आप सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहद जरूरी खबर है। हिंदू नववर्ष के पहले महीने यानी चैत्र की पूर्णिमा के पावन अवसर पर सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की चमक और तेज हो गई है। मिडिल ईस्ट में अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच भड़के युद्ध का सीधा असर अब बुलियन मार्केट पर साफ दिखने लगा है। भू-राजनीतिक तनाव और ग्लोबल अनिश्चितता के कारण ‘सुरक्षित निवेश’ के तौर पर कीमती धातुओं की डिमांड अचानक बढ़ गई है, जिससे कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया जा रहा है।लगातार चौथे दिन सोने ने भरी उड़ानवैश्विक दबाव के बीच भारतीय बाजार में सोने के भाव लगातार चौथे दिन ऊपर चढ़े हैं। राजधानी दिल्ली में आज 24 और 22 कैरेट, दोनों तरह के सोने में ₹10 प्रति 10 ग्राम की मामूली बढ़त देखी गई है। लेकिन, अगर पिछले 5 दिनों का ट्रेंड देखें तो यह उछाल काफी डराने वाला है। महज 5 दिन के भीतर 24 कैरेट सोना ₹4,870 और 22 कैरेट सोना ₹4,460 प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो चुका है।देश के 10 बड़े शहरों में आज सोने के ताजा रेट (प्रति 10 ग्राम)दिल्ली, लखनऊ, जयपुर: 24 कैरेट- ₹1,53,110 | 22 कैरेट- ₹1,40,360 | 18 कैरेट- ₹1,14,870मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद: 24 कैरेट- ₹1,52,960 | 22 कैरेट- ₹1,40,210 | 18 कैरेट- ₹1,14,720चेन्नई: 24 कैरेट- ₹1,53,280 | 22 कैरेट- ₹1,40,510 | 18 कैरेट- ₹1,17,110पटना, अहमदाबाद: 24 कैरेट- ₹1,52,010 | 22 कैरेट- ₹1,40,260 | 18 कैरेट- ₹1,14,770चांदी ने भी तोड़े रिकॉर्ड, 2.55 लाख के पार पहुंची कीमतसोने के साथ-साथ सफेद धातु यानी चांदी भी निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दे रही है। पिछले दो दिनों की शांति के बाद आज चांदी की कीमतों में फिर से तेजी आई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बीते 3 दिनों में एक किलो चांदी पूरे ₹10,100 महंगी हो चुकी है। आज ₹100 की बढ़त के बाद दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे महानगरों में 1 किलो चांदी का भाव ₹2,55,100 पर पहुंच गया है। वहीं, चेन्नई के लोगों को इसके लिए सबसे ज्यादा ₹2,65,100 चुकाने पड़ रहे हैं।आगे क्या है एक्सपर्ट्स की राय: गिरेगा या और चढ़ेगा भाव?पिछले कुछ समय में सोने के भाव रिकॉर्ड हाई से थोड़ा नीचे जरूर आए हैं, लेकिन मार्केट एक्सपर्ट्स इसे निवेशकों के लिए ‘गोल्डन चांस’ मान रहे हैं। फिडेलिटी इंटरनेशनल के मनी मैनेजर जॉर्ज एफस्टैटहोपोलक का कहना है कि सोने में आई गिरावट को खरीदारी के एक बड़े मौके के रूप में देखना चाहिए। उनका मानना है कि दुनिया भर में बढ़ती महंगाई की रफ्तार, सरकारों पर राजकोषीय दबाव और बॉन्ड बाजार की विश्वसनीयता जैसे कई ‘स्ट्रक्चरल फैक्टर्स’ मौजूद हैं, जो भविष्य में सोने को और ज्यादा मजबूती देंगे।