
केशव प्रसाद मौर्य जी ने जनपद गौतम बुद्ध नगर के सेक्टर-21 स्थित इनडोर स्टेडियम में आयोजित “नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति,जनप्रतिनिधियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह,ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण के संकल्प से ओतप्रोत रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा० उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने कहा कि “नारी शक्ति वंदन भारत के नवयुगीन विकास का वह स्वर्णिम अध्याय है,जो समानता,सम्मान और सशक्तिकरण की नई चेतना का संचार करता है।उन्होंने कहा कि यह पहल केवल महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने तक सीमित नहीं है,बल्कि लोकतंत्र की आत्मा को अधिक समावेशी,संवेदनशील और उत्तरदायी बनाने का एक सशक्त माध्यम है।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पश्चिम से भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सत्येंद्र सिसोदिया जी,भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी,भाजपा उत्तर प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्य सभा सांसद श्रीमती कांता कर्दम जी एवं अन्य प्रतिष्ठितजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
UK News