Sunday , May 10 2026

कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी-पूर्व मंत्री ने आज पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के उपरांत आज सर्वप्रथम लखनऊ हजरतगंज स्थित दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मंदिर में दर्शन पूजन के पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की।

मा0 श्री अजय राय जी ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीमारी के दौरान आप सभी कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं तथा शुभचिंतकों द्वारा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए दी गई शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं से उन्हें नई ऊर्जा प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश के जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में अपने प्रदेश अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी-पूर्व मंत्री के स्वस्थ होकर पुनः सक्रिय होने को लेकर उत्साह का माहौल दिखाई दिया।