Wednesday , May 20 2026

उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में जीडी ताइक्वांडो अकादमी ने शानदार प्रदर्शन किया

लखनऊ में 16 और 17 मई को अग्रवाल शिक्षण संस्थान, मोती नगर में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें पूरे राज्य से लगभग 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। लखनऊ की टीम ने सबसे ज्यादा स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया।

गोमती नगर स्थित जीडी ताइक्वांडो अकादमी ने कुल 17 स्वर्ण, 5 रजत और 1 कांस्य पदक जीते।

बालिका वर्ग की क्योरुगी प्रतियोगिता में लड़कियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। दिव्यांशी सिंह, दिव्यांका चतुर्वेदी, नोमिका ओली और मायरा ओली ने स्वर्ण पदक जीते। अक्षिता श्रेष्ठ ने रजत पदक और अद्विका सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

बालक वर्ग की क्योरुगी प्रतियोगिता में श्रेयांश सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर अकादमी का नाम रोशन किया।

पूमसे प्रतियोगिता में भी बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। अद्विका सिंह, अनिका बाजपेयी, अक्षिता श्रेष्ठ, माहिरा ओली, मायरा अरोड़ा, समृद्धि अग्रवाल और नोमिका ओली ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए।

रजत पदक जीतने वाली बालिकाओं में इशिता यादव, आयती भालोतिया और आर्या मिश्रा शामिल हैं।

बालक वर्ग में रेयांश श्रीवास्तव, अर्नव पांडेय, श्रेयस राज जायसवाल, गर्वित गोयल और समर सिंह ने स्वर्ण पदक जीते।

रीयांश जैन और रुद्र जोशी ने रजत पदक प्राप्त किए।

इसके अलावा ब्लैक बेल्ट परीक्षा में लखनऊ की अनिका वाजपेयी ने सफलतापूर्वक परीक्षा पास कर अकादमी का नाम रोशन किया।

उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष सी. के. शर्मा जी और संयुक्त सचिव सुभाष मौर्य जी ने खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया।

इस सफलता का श्रेय कोच धीरज रस्तोगी और गुंजन अग्रवाल को जाता है। उनके मार्गदर्शन और मेहनत से खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

धीरज सर एक अनुभवी कोच हैं, जिन्होंने खिलाड़ियों की तकनीक और खेल कौशल को बेहतर बनाने में मदद की। वहीं गुंजन मैम ने भी खिलाड़ियों को लगातार प्रेरित किया और उनका पूरा सहयोग किया।

जीडी ताइक्वांडो अकादमी की इस सफलता से यह साफ है कि अकादमी का भविष्य बहुत उज्ज्वल है और आने वाले समय में यहाँ के खिलाड़ी और भी बड़ी उपलब्धियाँ हासिल करेंगे।