Saturday , June 13 2026

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत 8.33 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत

 

PM Matsya Sampada Yojana: मछली पालन पर मिलती है 60 प्रतिशत तक की सब्सिडी, इस योजना के तहत करें अप्लाई - farmers can get subsidy up to 60 percent on fish farmingउत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश मेंयेाजना के तहत मछली पालन के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना हेतु अनुसूचित जातियों के लिए विशेष घटक वर्तमान वित्तीय वर्ष में 08 करोड़ 33 लाख 33 हजार मात्र रूपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस संबंध में मत्स्य विभाग द्वारा आवश्यक शासनादेश जारी कर दिया गया है।
शासनादेश में महानिदेशक, मत्स्य विभाग को निर्देशित किया गया है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि का व्यय राज्य सरकार तथा भारत सरकार द्वारा अनुमोदित कार्ययोजना के अनुसार योजना की गाइडलाइन्स का अनुपालन सुनिश्चित करने हुए किया जाएगा। धनराशि का व्यय केवल उन्हीं मदों पर किया जाएगा जिस मद के लिए धनराशि स्वीकृत की जा रही है। आकड़ों की शुद्धता का दायित्व महानिदेशक मत्स्य/संबंधित अधिकारी का होगा।