Tuesday , June 23 2026

अलीगंज, लखनऊ में हुई अग्नि दुर्घटना पर उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने जताया गहरा शोक

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अलीगंज, लखनऊ में हुई दुर्भाग्यपूर्ण अग्नि दुर्घटना में जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत हृदयविदारक एवं दुःखद है। उन्होंने दिवंगतों के शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहन संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।

ॐ शांति!